Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

कारगा में आईटीआई, गुमरांग व लोट में स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा रारिक में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 29 Aug 2021

Last updated on: Aug 29, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केलांग में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कारगा में नई आईटीआई खोलने, गुमरांग व लोट में स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा रारिक में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की। उन्होंने शिशुर गोम्पा के लिए 30 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की भी घोषणा की। उन्होंने केलांग में क्षतिग्रस्त ओवरहैड स्वागत द्वार के पुनर्निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से विशेषज्ञ चिकित्सकों सप्ताह में दो दिन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में तैनात किया जाएगा।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में 41 करोड़ रुपये की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास किए, जिनमें 1.34 करोड़ की एक विकासात्मक परियोजना का लोकार्पण तथा लगभग 39.48 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।जय राम ठाकुर ने 1.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित योचे-बोलतोजिंग सड़क का लोकार्पण किया। 

उन्होंने 12.24 करोड़ रुपये की लागत से केलांग में शापिंग काम्पलेक्स एवं पार्किंग, 13.69 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना केलांग के संवर्धन कार्य, 1.10 करोड़ रुपये की लागत से केलांग के लिए फायर हाइडेंªट,1.33 करोड़ रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना कारदंग, 85 लाख रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना टोजिंग, 1.26 करोड़ रुपये की लागत से जिस्पा में बाढ़ नियंत्रण कार्य, 6.59 करोड़ रुपये की लागत से गौशाल में बाढ़ नियंत्रण कार्य, 45 लाख रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना कवारिंग, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना बरगुल और 78 लाख रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना रोगलिंग का शिलान्यास किया।तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा. राम लाल मारकण्डा ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनजातीय क्षेत्रों की विकासात्मक मांगों पर सदैव विचार करने के लिए आभार व्यक्त कया। उन्होंने कहा कि अटल टनल ने घाटी में किसानों,युवाओं तथा आमजन के लिए प्रगति के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से भी अवगत करवाया।इससे पूर्व, घाटी में मुख्यमंत्री के आगमन पर महिला मण्डलों तथा आम लोगों ने उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया।जनजातीय सलाकार समिति सदस्य नवांग उपासक तथा पुष्पा, उपायुक्त नीरज कुमार, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, भाजपा जिला महासचिव संजीव कुमार, भाजपा मण्डी के अध्यक्ष संजय यारपा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा शकुन्तला देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेंजिन करपा और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Ram Lal Markanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD