Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैंसर से पीड़ित बच्चों में और गंभीर हो सकता कोविड संक्रमण : लैंसेट

Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 27 Aug 2021

Last updated on: Aug 27, 2021, 00:00 IST

वैश्विक स्तर पर कैंसर से पीड़ित लगभग 20 प्रतिशत बच्चे, जो सार्स-सीओवी-2 यानी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं, उनमें कैंसर रहित बच्चों या लोगों की तुलना में अधिक गंभीर संक्रमण विकसित होता पाया गया है। द लैंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में खुलासा हुआ है। हालांकि, कुल मिलाकर ऐसे केवल 1-6 प्रतिशत बच्चों में ही गंभीर संक्रमण पाया गया है। अमेरिका के टेनेसी में सेंट जूड चिल्ड्रेन रिसर्च हॉस्पिटल के नेतृत्व में किए गए अध्ययन से पता चला है कि अधिक गंभीर या गंभीर संक्रमणों के अलावा, बाल चिकित्सा कैंसर रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना अधिक है, जो कि 65 प्रतिशत तक आंकी गई है। इसके अलावा स्टडी के दौरान कैंसर से पीड़ित 17 प्रतिशत कोविड संक्रमित बच्चों को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए भर्ती कराए जाने या स्थानांतरण की जरूरत पाई गई। वहीं गंभीर स्थिति के बाद मृत्यु की दर चार प्रतिशत आंकी गई है, जबकि सामान्य बाल रोगियों में 0.01-0.7 प्रतिशत मृत्यु दर देखी गई है। यानी कैंसर से पीड़ित बच्चों की सामान्य संक्रमित बच्चों से तुलना करें तो जिंदगी से जंग हारने के मामले में भी कैंसर पीड़ित बच्चे कहीं अधिक संवेदनशील पाए गए हैं।यह भी देखने में आया है कि महामारी ने कैंसर के इलाज को भी बाधित कर दिया है। 56 प्रतिशत रोगियों में कैंसर चिकित्सा को संशोधित किया गया है और 45 प्रतिशत ने कीमोथेरेपी को रोक दिया, क्योंकि साथ ही उनका संक्रमण का इलाज भी किया जा रहा था। 

इन प्रभावों को निम्न और मध्यम आय वाले देशों में अधिक महत्वपूर्ण रूप से देखा गया, जहां कोविड-19 से गंभीर बीमारी की संभावना उच्च आय वाले देशों की तुलना में लगभग छह गुना अधिक देखने को मिली है। सेंट जूड डिपार्टमेंट ऑफ ग्लोबल पीडियाट्रिक मेडिसिन एंड इंफेक्शियस डिजीज की शीना मुक्काडा ने कहा, "नतीजे स्पष्ट और निश्चित रूप से दिखाते हैं कि कोविड-19 के साथ कैंसर से पीड़ित बच्चों की कैंसर रहित बच्चों की तुलना में बदतर स्थिति होती है।" विश्लेषण में 15 अप्रैल, 2020 से 1 फरवरी, 2021 तक 45 देशों के 131 अस्पतालों के 1,500 बच्चों को शामिल किया गया। यह स्टडी ऐसे समय पर हुई, जब दुनिया के कुछ क्षेत्रों में बड़े बच्चों के लिए टीकाकरण उपलब्ध नहीं हुआ था। इसके अलावा उस समय तक काफी जगह पर डेल्टा सहित विभिन्न प्रकार के नए कोविड-19 वैरिएंट भी सामने नहीं आए थे, जो कि कई देशों में तेजी से बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं और एक प्रमुख वैश्विक चिंता बन गए हैं। शोध में शामिल विशेषज्ञों ने कोविड-19 के खिलाफ बच्चों को टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया है। बच्चे अपेक्षाकृत बीमारी के गंभीर रूपों से सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने और वेंटिलेटर की आवश्यकता से बचने में मदद मिल सकती है।

 

Tags: Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD