Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने समेत हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया: सुखविन्दर सिंह बिन्द्रा

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात

Amarinder Singh, Sukhwinder Singh Bindra, Punjab Youth Development Board, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, PYDB, Capt Amarinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2021

Last updated on: Aug 27, 2021, 00:00 IST

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको युवाओं से जुड़े मुद्दों के हल के लिए प्राथमिकता देने समेत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।यहाँ जारी बयान में चेयरमैन श्री बिन्द्रा ने बताया कि युवाओं की असीमित ऊर्जा को इस्तेमाल करते हुए राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी अधिक से अधिक भूमिका सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी चण्डीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ की गई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं के प्रत्येक मुद्दे को पहल के आधार पर हल कर रही है और आगे भी करती रहेगी।मीटिंग के दौरान चेयरमैन श्री बिन्द्रा ने मुख्यमंत्री को उन यूथ क्लबों का विशेष सम्मान करने की अपील भी की, जो ग्रामीण क्षेत्रों में अथक मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूथ क्लबों ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान इस महामारी से बचाव के तरीके, कोविड के टीके की अहमीयत और ग्रामीण लोगों में टेस्टिंग संबंधी तीव्र जागरूकता मुहिम चलाने में अपने सामथ्र्य का प्रदर्शन किया है।श्री बिन्द्रा ने राज्य की कल्याण स्कीमों को बनाने के समय पर नौजवानों पर विशेष ज़ोर देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही एक लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती मुहिम शुरू की हुई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मेरिट का आधार पर हो रही इस भर्ती मुहिम का अधिक से अधिक लाभ लें । चेयरमैन स. बिंद्रा ने कहा कि किसी भी राज्य की असली संपत्ति माने जाने वाले युवाओं में दुनिया को बदलने की ताकत है। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों ने विश्व में नाम कमाया है, जहाँ के युवाओं ने समाज के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाई है।

 

Tags: Amarinder Singh , Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , PYDB , Capt Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD