Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

‘चल मेरा पुत 2’ ने पाकिस्तानी एक्टर को कास्ट करके फिल्म फ्रेटर्निटी की एकता को तोडा

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Chal Mera Putt 2, Zafri Khan, Iftikhar Thakur, Nasir Chinyoti, Rubi Anam, Akram Udas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2021

Last updated on: Aug 24, 2021, 00:00 IST

पिछले दो साल से भारत में फिल्म फ्रेटर्निटी ने एकता दिखाई है किसी भी पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर के साथ हमारे फिल्मों में काम न करके। अब एक पंजाबी फिल्म 'चल मेरा पुत 2' ने इस एकता को तोडा है अपनी फिल्म में एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच पाकिस्तानी एक्टर को कास्ट करके।जहाँ भारतीय एक्टर को काम मिलने में काफी मुश्किल हो रही है और सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से वह काफी मुश्किल दौर से जूझ रहे है, ऐसे में 'चल मेरा पुत 2' के मेकर्स ने अपनी फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर को कास्ट किया है और वे फिल्म को भारत में रिलीज़ करने के लिए तैयार है। फिल्म को इंग्लैंड  में शूट किया गया है क्यूंकि पाकिस्तानी एक्टर भारत शूट करने नहीं आ सकते है।

फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर ज़ाफ़री खान, इफ्तिखार ठाकुर,नासिर चिनयोति, रूबी अमन और अकरम उदास नजर आएंगे।यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि पंजाब जैसा राज्य जहाँ देशभक्ति कूट कूट कर भरी होती है वहाँ के लोगों ने यह काम किया है। यह पूरे राज्य के लिए काफी नुकसानदायक कदम हो सकता है जहां हमेशा भारतीय को काम देने के लिए आवाज उठाई जाती है। अभी फिलहाल भारत पाकिस्तान के बीच के हालात देखकर ऐसा करके उन्होंने बहुत गलत कदम उठाया  है और इसका नतीजा बहुत बुरा हो सकता है।क्योंकि भारत में कोई भी पाकिस्तानी एक्टर आकर शूट नहीं कर सकता है इसलिए इस फिल्म के मेकर्स इंग्लैंड गए और वहाँ जाकर फिल्म शूट की। अगर कोई प्रोड्यूसर वहाँ जाकर पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम कर रहा है तो उन्हें फिल्म को वही रिलीज करनी चाहिए भारत में नहीं। ऐसा करके पूरी फिल्म फ्रेटर्निटी का नाम बदनाम होता है।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Chal Mera Putt 2 , Zafri Khan , Iftikhar Thakur , Nasir Chinyoti , Rubi Anam , Akram Udas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD