Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज, लुधियाना का 100वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Government College Ludhiana, Dr. Gurpreet Kaur, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Aug 2021

Last updated on: Aug 23, 2021, 00:00 IST

सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज, लुधियाना द्वारा 100वां पुरस्कार वितरण समारोह कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लुधियाना के लोकप्रिय समाजसेवी श्रीमती ममता आशु जी (काउंसिलर, नगर निगम लुधियाना) रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से महाविद्यालय के 163 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस समारोह की शुरुआत परंपरा अनुसार शब्द-गायन से हुई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया। तदोपरान्त उन्होंने कॉलेज की संक्षिप्त वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उन सभी विद्यार्थियों, उनके प्राध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी जो आज अपनी विशेष उपलब्धि के कारण पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित होने जा रहे थे। इस समारोह में सत्र 2019-20 के विभिन्न क्षेत्र में प्राप्तियों को आधार बनाकर विद्यार्थियों का चयन किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष प्राप्ति के लिए कंवर गुरबाज सिंह को जगदेव सिंह ओलम्पियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 6 विद्यार्थियों तेजस, अमरजीत चौधरी, अक्षय कुमार, गुरतेजिन्दर सिंह, जसविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह को साहिर ऑर्डर ऑफ मैरिट प्रदान किया गया। सत्र 2019-20 के लिए 38 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर(अकादमिक, खेल, कल्चर, इन सी सी के क्षेत्र में), 29 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर(अकादमिक, खेल, कल्चर, इन सी सी के क्षेत्र में), 40 मैरिट सर्टिफिकेट(अकादमिक, सतलुज स्टूडेंट्स एडीटर के रूप में) तथा 8 विशेष सम्मान प्रदान किये गए। 

इसके अतिरिक्त सत्र 2020-21 के लिए 23 स्टूडेंट्स काउंसिल तथा 09 स्टूडेंट्स एडिटर विद्यार्थियों को मैरिट सर्टिफिकेट एवं 07 विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न क्षेत्र में  विशेष सम्मान दिया गया। इस सम्मान समारोह के आकर्षण का केंद्र "सर्वोत्तम विद्यार्थी सम्मान" रहा। सत्र 2019-20 के लिए तेजस तथा 2020-21 के लिए उदित सग्गर को "सर्वोत्तम विद्यार्थी सम्मान"प्रदान किया गया। इसी समारोह में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'सतलुज' का विमोचन भी मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल, संपादक मंडल द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता आशु जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज विषयक समस्याओं से जुड़ने, उनसे निपटने तथा उनके प्रति जागरूकता फैलाने के लुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों की बात करते है, परंतु सामाजिक जिम्मेदारी से बचते हैं। आवश्यकता है कि हम किसी विषय के नकारात्मक पहलू में डूबे नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच से उसे समाप्त करते का हर संभव प्रयास करें। समारोह के अंत में कॉलेज परीक्षा शाखा और कॉलेज काउंसिल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ अश्वनी भल्ला ने किया। परीक्षा शाखा के डीन प्रो. सुमन लता, प्रो. निशि अरोड़ा, डॉ. सुमित बराड़, डॉ. नितिन सूद, प्रो. मोनिका अरोड़ा आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

 

Tags: Government College Ludhiana , Dr. Gurpreet Kaur , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD