Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल हब के रूप में विकसित होगा प्रदेश : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 21 Aug 2021

Last updated on: Aug 21, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवायें तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का सुलाह हलके में संगम पैलेस अरला में विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का जोरदार स्वागत किया गया।यहां लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा के लोगों का भव्य एवं शानदार स्वागत तथा आशीर्वाद के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अनुराग के रूप में प्रदेश के हर नागरिक को मान सम्मान मिला है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में हर वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी , अल्पसंख्यक और महिलाओं को स्थान दिया गया है और यह पहली बार हुआ है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हरवर्ग का ध्यान रख कल्यणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। देश के किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिये देश मे ही दो दो वैक्सीन नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत मे तैयार कर  लोगों को निशुल्क लगाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गईं है जिसे यह हिमाचल के बेटा पूरी मेहनत और जिम्मेदारी से निभाकर प्रदेश का नाम रोशन करेगा।अनुराग ने कहा कि प्रदेश को खेल हब के रूप में पहचान दिलाने के लिये विशेष प्रयास किये जायेंगे  और खेलों की दृष्टि से प्रदेश के हर ज़िला में सुविधाओं का सृजन और विकास किया जायेगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने विचार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के कैबिनेट में स्थान के आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का अनुभव देश और प्रदेश के विकास काम आयेगा।इससे पहले  विधान सभा अध्यक्ष,  विपिन सिंह परमार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि  भारत के मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होना प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और हिमाचल के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर युवाओं के मार्गदर्शन की भूमिका में अभीस्मरणीय कार्य किया है और प्रदेश को खेलों में अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त मंत्री के रूप भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधार में सराहनीय कार्य किया है।कार्यक्रम मेंवन , युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद राज्य सभा इंदु गोस्वामी, विधायक मुलख राज प्रेमी और रवींद्र धीमान, भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक  कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, विनय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामन्त्री सुखदेव मसन्द और विपिन जम्वाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD