Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब ने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के मानदेय में की वृद्धि : अरुणा चौधरी

वर्करों और हैल्परों ने कैबिनेट मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदर्शन ख़त्म किया

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Punjab Social Security, Women and Child Development
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2021

Last updated on: Aug 21, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और आंगनवाड़ी हैल्परों के मानदेय में वृद्धि की है।इसके बाद, राज्य के विभिन्न हिस्सों से रोष प्रदर्शन के लिए दीनानगर (गुरदासपुर) में एकत्रित आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों ने रोष प्रदर्शन तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के हिसाब से मानदेय बढ़ाने का फ़ैसला किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब 26,074 आंगनवाड़ी वर्करों को प्रति माह 600 रुपए और मिलेंगे, जबकि 1240 मिनी आंगनवाड़ी वर्करों को बढ़े हुए मानदेय के रूप में 500 रुपए और मिलेंगे और 26,074 आंगनवाड़ी हैल्पर हर महीने 300 रुपए और मानदेय के तौर पर प्राप्त करने के योग्य होंगे।श्रीमती चौधरी ने इस माँग को जायज़ और लंबे समय से लंबित मानते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद 28 जुलाई को वित्त मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग से अपेक्षित मंज़ूरी लेने के बाद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विभाग ने इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया है। इसके दौरान मुख्य माँग पूरी होने पर आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की यूनियनों ने इस फ़ैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए अपना प्रदर्शन वापस ले लिया है। 

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD