Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

जय राम ठाकुर ने दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Darlaghat, Solan,  Dr. Rajiv Saizal, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 13 Aug 2021

Last updated on: Aug 13, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चैगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की।मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्हांने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो।उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा।जय राम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये लागत का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट, दिगल में 7.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से अर्की खरड़हट्टी सड़क और 16.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुनिहार बेंज-की-हट्टी शेली ब्रहमपुखर सड़क शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार के नवीकरण और आधुनिकीकरण कार्य, तहसील अर्की में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से अली खड्ड से ग्राम पंचायत दासेरन, धुधन, हनुमान बड़ोग और सूरजपुर में पुरानी जलापूर्ति योजनाओं के संबर्धन कार्य, ग्राम पंचायत पलोग, दघोगी, कोटली, सरयांज, बखालग और कुनिहार क्षेत्र में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति प्रणाली के सुधार, 2.07 करोड़ रुपये की लागत से खजलागहट्टी से कटाल करयालू सड़क, अर्की में 46 लाख रुपये की लागत से कृषि विक्रय केन्द्र, भण्डार एवं आवासीय भवन, कुनिहार में 80 लाख रुपये की लागत से एसएमएस (कृषि) के कार्यालय एवं आवासीय भवन और हनुमान बड़ोग में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उप-विपणन मण्डी की आधारशिलाएं रखीं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में आॅक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो।मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्य सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में आक्सीजन के सिर्फ दो प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 आक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलवासी प्रदेश में वापिस लाए गए। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से सम्भालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रदेश में विकास की रफ्तार में तेजी लाकर महामारी के दौरान बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षां के दौरान राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान राज्य सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर लहराए तिरंगा’ अभियान भी आरम्भ किया।

सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम सुनिश्चित किए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों ने भी सराहना की है।पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पिछले साढ़े तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र के विकास में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के समुचित रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अर्की में एचआरटीसी डिपो और नर्सिंग कालेज खोलने और दाड़लाघाट में एक विकास खंड खोलने का भी आग्रह किया।हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 103 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को वर्चुअल माध्यम से समर्पित करने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और कुनिहार में जल शक्ति उप केंद्र खोलने का भी आग्रह किया।अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Darlaghat , Solan , Dr. Rajiv Saizal , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD