Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अमृत महोत्सव के लिए विश्वविद्यालयों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Himachal Pradesh University Shimla, Agricultural University Palampur, Horticulture University Nauni, Technical University Hamirpur, Sardar Vallabhbhai Patel Cluster University Mandi, Atal Medical Science and Research University Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Aug 2021

Last updated on: Aug 13, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का आह्वान किया है कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार करें तथा 15 अगस्त को इस संकल्प के साथ आयोजन में शामिल हों कि वे किस रूप में समाज को अपना योगदान दे सकते हैं।राज्यपाल आज राजभवन मेें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी तथा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्‍वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालयों की भूमिका क्या होगी और वे किस रूप में अपना योगदान दे सकते हैं, इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर उन्हें प्रेषित करेंगे ताकि इस महोत्सव को व्यापक स्वरूप दिया जा सके।श्री आर्लेकर ने कहा कि समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि वे समाज के प्रति हमेशा संवादात्मक रूप में रहते हैं। वे विद्यार्थियों के साथ रोजाना संवाद करते हैं जबकि अन्य व्यवसाय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इसलिए समाज को उनसे बहुत सी अपेक्षाएं रहती हैं और समाज का दायित्व भी उन पर रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर प्रांत व ग्राम की अलग पहचान है और हर स्थान का अपना अलग उत्पाद है। अमृत महोत्सव के दौरान हमे ‘एक गाव, एक उत्पाद’ जैसी संकल्पना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमें उनकी पहचान व धरोहर को बढ़ावा देना चाहिए जिसकी जिम्मेदारी हम सब पर है। 

उन्होंने कहा कि इस पहचान को चिन्हित करके बढ़ावा दिया जाना चाहिए।राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्ति करते हुए इन मुद्दों पर विश्वविद्यालय स्तर पर योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ ठोस प्रयास किए जाने चाहिए ताकि हम भावी पीढ़ी को इसके दंश से बचा सकें। उन्होंने कहा कि हाल ही में किन्नौर में प्राकृतिक आपदा एक दुखद त्रास्दी है। ऐसी घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो, इसके लिए हम किस रूप में सहयोग कर सकते हैं, इसपर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं को लेकर विश्वविद्यालयों की एक संयुक्त समिति गठित करने पर बल दिया तथा कहा कि यह समिति अपनी कार्य योजना तैयार करेगा, जिसे प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान विश्वविद्यालयों से संबद्ध प्रत्येक कालेज की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी और प्रत्येक विद्यार्थी को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा ताकि उसे लगे कि वह भी इस महोत्सव का हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश के सभी काॅलेजों में एन.सी.सी को पूर्ण रूप से आरम्भ करने पर बल दिया।इस अवसर पर, कुलपतियों ने अमृत महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा से राज्यपाल को अवगत करवाया। उन्होंने अपने अन्य सुझाव भी दिए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एच.के चैधरी, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति अनुपम कुमार, सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के कुलपति डा. सी.एल चंदन तथा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्‍वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलपति डाॅ. सुरेन्द्र कश्यप ने अपने विचार साझा किए।राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल तथा इन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Himachal Pradesh University Shimla , Agricultural University Palampur , Horticulture University Nauni , Technical University Hamirpur , Sardar Vallabhbhai Patel Cluster University Mandi , Atal Medical Science and Research University Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD