Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमफैड को कोल्ड स्टोर स्थापित करने का सुझाव दिया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Himachal Pradesh State Cooperative Marketing and Consumers Federation Ltd., HIMFED, Ganesh Dutt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Aug 2021

Last updated on: Aug 13, 2021, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता विपणन और उपभोक्ता फैडरेशन लिमिटेड (हिमफैड) के अध्यक्ष गणेश दत्त ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर उन्हें फैडरेशन द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।गणेश दत्त ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख सहकारी विपणन फैडरेशन है। जो राज्य के किसानों व उपभोक्ताओं के लिए कृषि उत्पादों के विपणन और खाद वितरण जैसी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाता है। उन्होने कहा कि यह प्रदेश में कृषि, उद्योग और व्यापार आदि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और किसानों को समय रहते खाद भडारण, खरीद और वितरण सुनिश्चित कर प्रदेश के किसानों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाता है ताकि किसानो को खाद की कमी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि इस वर्ष फैडरेशन के माध्यम से किसानों और बागवानों को 95000 मिट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई और पिछले एक वर्ष में कोविड महामारी के दौरान फैडरेशन किसानों को खाद की पर्याप्त आपुर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमफैड आपूर्ति श्रृंखला मजबूत है और मण्डी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत सेब की सबसे बड़ी खरीद एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। इस वर्ष सेब सीजन में 122 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा फैडरेशन अपने पेट्रोल और डीजल स्टेशन का भी संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी विभिन्न गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के कारण आज फैडरेशन लाभ कमाने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बन गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने फैडरेशन की पहल की सराहना की और कहा कि हिमफैड को राज्य में कोल्ड स्टोर विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में और अधिक कोल्ड स्टोर स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि किसानों और बागवानों को अपनी उपज के बेहतर विपणन की सुविधा और लाभकारी मूल्य मिल सकें।इस अवसर पर हिमफेड के प्रबंध निदेशक के.के. शर्मा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Himachal Pradesh State Cooperative Marketing and Consumers Federation Ltd. , HIMFED , Ganesh Dutt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD