Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

4126.23 करोड़ रुपये निवेश के 19 नए व विस्तार प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, State Single Window Clearance & Monitoring Authority, SSWC&MA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Aug 2021

Last updated on: Aug 12, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 18वीं बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार 19 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग 4126.23 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 5107 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इससे यह प्रदर्शित होता है कि आर्थिक मन्दी के बावजूद राज्य निवेश को निरंतर आकर्षित कर रहा है।प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में बल्क ड्रग्ज और इनके फार्मूलेशन व बायोटैक उत्पाद इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. मोरपेन बायोटैक लि. बद्दी, जिला सोलन, एयर कण्डीशनर, कलीन रूम, इलैक्ट्रीकल पैनल इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. एनईएमआर इन्ड्रस्ट्रीज प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, पूनर्चक्रण टैक्सटाइल फाइवर निर्माण के लिए मै. वर्धमान रिनोवा (वर्धमान टैक्सटाइल लि. की इकाई), बद्दी जिला सोलन, टैबलेट्स, कैप्सूल, इन्जैक्शन आदि के निर्माण के लिए मै. क्वालिटी फार्मास्यूटीकल लि. औद्योगिक क्षेत्र राजा का बाग जिला कांगड़ा, बांस की प्लाई के निर्माण के लिए मै. अनाग्राम सिस्टमज, औद्योगिक क्षेत्र चनौर, जिला कांगड़ा, आरटिलरी एमूनिशन आदि के निर्माण के लिए मै. एसएमपीपी प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, एम्पटी ग्लास एम्पोयूल्ज, वायल निर्माण के लिए मै. श्री नैना ग्लास इंक, बद्दी, जिला सोलन, सेफ्टी रेजर ब्लेड और सम्बध उत्पादों के निर्माण के लिए मै. सवारिया फियूचर वर्कस लि. औद्योगिक क्षेत्र अम्ब, जिला ऊना और इथेनाल, पोटेबल अल्कोहल, डीडीजीएस, कार्बन डाइआक्साइड, ऐना आदि के निर्माण के मै. जय ज्वाला बायोफ्यूल इन्ड्रस्ट्रीज गांव किरपालपुर नालागढ़, जिला सोलन के प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की।प्राधिकरण ने जिन नए परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है उनमें टैबलेटस, कैप्सूल और तरल पदार्थ आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज लाईफ विज़न हैल्थकेयर, ईपीआईपी चरण-1 झाड़माजरी बद्दी जिला सोलन, एमएस फिटिंग और फिक्सचर, फार्मा डिसइनफेक्टेड स्प्रे, सेनिटाइजर, कास्मेटिक उत्पाद आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज पोटिका एरोटैक लिमिटेड गांव जोहरोन, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, एमएस इनगोट्स, एमएस बार/एमएस फ्लैट/ चैनल/एंगल आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज अम्बिका अलवायज, आई.ए. काला अम्ब जिला सिरमौर, एम.एस. बिलेट्स, एम.एस./टी.एम.टी. बारज के निर्माण के लिए मैसर्ज सबू टोर प्राइवेट लिमिटेड युनिट-1, काला अम्ब जिला सिरमौर, पाॅलिएस्टर यार्न के निर्माण के लिए मैसर्ज हिमटेक्स टेक्सटाइल्ज प्राइवेट लिमिटेड, गांव नंगल, सलंगरी जिला ऊना और एम.एस. बिलेट, टी.एम.टी. बार, चैनल और अन्य लौह उत्पादों के निर्माण के लिए मैसर्ज प्राइम स्टील इन्डसट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गांव बटेड़, बद्दी जिला सोलन शामिल हैं।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान और जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव के.के. पंत, सचिव विकास लाबरू, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) आर.के. शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन व अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , State Single Window Clearance & Monitoring Authority , SSWC&MA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD