Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट

उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने किया राज्यसभा का अभिनंदन, टंडन के पक्ष में वोट करने की अपील

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2024

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं  राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की अगुवाई में विकास के नए प्रोजेक्टों को केद्र सरकार से मंजूरी मिली है। भाजपा ने अब संजय टंडन को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है, उत्तराखंड समाज को तीसरी बार हैट्रिक लगाने में योगदान देना होगा।

राज्यसभा सांसद सेक्टर-43 में उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्‌ट और भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। 

राज्य में मुख्य मार्ग से लेकर गांवों में सड़क संपर्क को मजबूती मिली है। इसके साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है और कौशल विकास से युवाओं को रोजगार मुहैया हो रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों को समृद्ध करने और आगे बढ़ाने का काम दस सालों में किया गया है।

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि उत्तराखंड के लोग  उत्तराखंड के लोग उनके परिवार का सदस्य जैसे हैं। उनका विशेष लगाव रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में किए जा रहे विकास से कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। एक के बाद एक हुई हार से बौखलाई कांग्रेस अब तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए आगे बढ़ने का खतरनाक खेल खेलना चाहती है। 

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस का पंजा देशवासियों की मेहनत की कमाई पर पड़ेगा और ऐसा वह पहले भी कर चुकी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब लोगों को आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर उनको बीमारी में होने वाले खर्च की टेंशन से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस तुष्टिकरण के तहत खास वर्ग को आगे बढ़ाने का है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को विकसित करना है।

उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने उत्तराखंड के लोगों को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने की अपील की। साथ ही, चंडीगढ़ में विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी आह्वान किया। इस अवसर पर सुनीता भट्‌ट, हीरा नेगी, प्रकाश चंद बलूनी, अरविंद बडौली, रसिक महाराज, सुभाष शर्मा, शक्ति  देवशाली और सुशांत भट्‌ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वीरों की भूमि है उत्तराखंड : टंडन

भाजपा  उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। इसी भूमि से लेफि्टनेंट जनरल विपिन रावत और अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा नीतियों को अमलीजामा पहनाने में भी अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड का हर व्यक्ति राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए पूरी तरह समर्पित है।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD