Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कमिश्नरेट पुलिस ने मन्नापुरम फायनांस में लूट की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ़्तार : गुरप्रीत सिंह भुल्लर

कहा, अपराध के बाद सुरागों का पीछा करते आरोपी तक पहुँची पुलिस

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Commissioner of Police Jalandhar, Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Aug 2021

Last updated on: Aug 11, 2021, 00:00 IST

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अर्बन अस्टेट में मन्नापुरम फायनांस में हुई सनसनीखेज़ लूट का पर्दाफाश किया गया है, जहाँ 24 जुलाई को बड़ी मात्रा में सोना और 2.34 लाख रुपए लूट लिए गए थे।इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के गाँव बिलगाम के रहने वाले एक मुलजिम प्रशांत कुमार निवासी को गिरफ़्तार किया है, जो अपने चचेरे भाई दीपक और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गया था।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि टीमों ने वारदात में इस्तेमाल की गई जाली नंबर प्लेट वाली एक मोटरबाइक भी बरामद की गई है। भुल्लर ने कहा कि पुलिस द्वारा लूट में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है और बाकी मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए बिहार पुलिस के साथ नज़दीकी संपर्क में है।प्राथमिक जांच में प्रशांत ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में राज मिस्त्री और फ्लोर टायलें फिटिंग का काम करता था, जहाँ वह डेढ़ साल से परिवार समेत रह रहा था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दीपक अपने साथियों के साथ तीन बाईकें और एक कार लेकर 15 जुलाई, 2021 को प्रशांत के पास पहुँचा और प्रशांत ने उनके लिए किराए के मकान का प्रबंध किया। इस के बाद इन सब ने लूट की साजिश रची और अपनी योजना को अंजाम दिया।श्री भुल्लर ने बताया कि यह सभी 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे के करीब मन्नापुरम फायनांस की ब्रांच में गए, जहाँ इन समूचे स्टाफ को बंदूक की नोक पर लेकर उनको सेफ रूम में धकेल दिया। 

इस के बाद यह बड़ी मात्रा में सोना और 2.34 लाख रुपए की नगदी लूट कर फ़रार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से इस लूट की सभी पहलूओं से तकनीकी तौर पर बारीकी से जांच की गई और मुलजिम को पकड़ने में सफलता हासिल की।उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने तकनीकी और अन्य ख़ुफ़िया जानकारी के द्वारा मुलजिमों और उनके ठिकानों का पता लगाना शुरू किया और आखिर सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला ज्वाला सिंह नगर पहुँची गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की तरफ से होशियारपुर जिले के गड़शंकर में मुलजिमों के एक अन्य ठिकाने का भी पता लगाया गया है, जहाँ मुलजिम लूट के बाद कुछ समय के लिए ठहरे थे, इमारत गाँव फतेहपुर के निवासी अमरजीत सिंह की है।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस पार्टियों की तरफ से किराये के मकान के सुरागों का पता लगाया गया, जहाँ सभी मुलजिम 15 जुलाई, 2021 को सुल्तानपुर लोधी में ठहरे थे, जिस कारण जांच प्रशांत कुमार की तरफ मुड़ी, जिसकी तरफ से आरोपियों  के लिए उक्त कमरे का प्रबंध किया गया था। उन्होंने बताया कि लूट के बाद प्रशांत अपने परिवार समेत फ़रार हो गया था, जिस को बाद में पश्चिमी दिल्ली के रघबीर नगर से काबू किया गया।पुलिस कमिश्नर ने कहा की लूटे हुए सोने को बाज़ार में बेचने के बाद प्रशांत को अपना हिस्सा मिलना था, हालाँकि मन्नापुरम फायनांस ब्रांच में से लूटे 2.34 लाख रुपए में से 50,000 रुपए उस ने हिस्से के तौर पर प्राप्त कर लिए थे।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीमों की तरफ से जल्दी ही बाकी मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने स्पेशल आप्रेशन यूनिट के इंचार्ज हरमिन्दर सिंह समेत इस वारदात को सुलझाने के लिए नियुक्त कमिश्नरेट पुलिस के आधिकारियों के टीम वर्क की प्रशंसा की, जिन्होंने इस केस को सुलझाने के लिए अद्भुत पेशेवर वचनबद्धता का प्रदर्शन किया।

                                                      

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Commissioner of Police Jalandhar , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD