Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा स्कूलों में रोज़ाना 10,000 आर.टी-पी.सी.आर. टैस्ट करने के आदेश

टीके के दोनों डोज़ लगवाने वाले स्टाफ को ही स्कूल आने की होगी आज्ञा

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Aug 2021

Last updated on: Aug 11, 2021, 00:00 IST

राज्य में कोविड महामारी को काबू में रखने और इसके फैलाव की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज सम्बन्धित विभागों को आर.टी-पी.सी.आर. टैस्टों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में रोज़ाना 10,000 आर.टी.-पी.सी.आर टैस्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि कोविड की रोकथाम करने के लिए टीके के दोनों डोज़ लगवाने वाले टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को ही स्कूल आने की आज्ञा दी जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि रोज़ाना 40,000 सैंपल लेने के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा किया जाए और अगर कोविड के मामले बढ़ते हैं तो टेस्टिंग में और तेज़ी लाई जाए।स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ राज्य में कोविड के हालातों की समीक्षा सम्बन्धी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने पड़ोसी राज्यों, जहाँ वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, से पंजाब में लोगों के आने-जाने पर चिंता ज़ाहिर की और आगामी त्योहारों के सीज़न के मद्देनजऱ अधिकारियों को पॉजि़टिविटी दर पर नजऱ रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए और अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है। महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सभी जिलों को बड़े स्तर पर टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अब सभी जिलों में एपीडीमौलोजिस्ट नियुक्त किए गए हैं और कोविड की तीसरी संभावित लहर को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जाए।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए श्रीमती महाजन ने कहा कि लगाए गए अनुमान के मुताबिक नए मामलों की संख्या लगभग 64 दिनों में दोगुनी हो सकती है (इस धारणा के अधीन वृद्धि की दर स्थिर रहेगी)।उन्होंने इस तथ्य पर तसल्ली ज़ाहिर की कि पिछले हफ़्ते 3 से 9 अगस्त तक 2,45,823 सैंपल लिए गए, जिनमें से 352 पॉजि़टिव पाए गए हैं, जिससे पॉजि़टिविटी दर 0.1 फीसदी रही।

राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हरेक जि़ले को दूसरी लहर के शिखर के दौरान माँग के मुकाबले बिस्तरों का सामथ्र्य 25 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए।मुख्य सचिव ने बताया कि इस समय सरकारी अस्पतालों में 4307 एल-2 बैड मौजूद हैं, जो 25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5387 हो जाएंगे, जबकि निजी अस्पतालों में 6565 एल-2 बैड उपलब्ध हैं और 25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1644 बैड और शामिल किए जाएंगे।अधिकारियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को और बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहते हुए श्रीमती महाजन ने सभी पी.एस.ए. प्लांटों को इस महीने के अंदर कार्यशील करने के अलावा भविष्य में इस जीवन रक्षक गैस की माँग को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर सामथ्र्य में और वृद्धि करने के निर्देश दिए।कोविड कंट्रोल रूम के इंचार्ज अजोए शर्मा (आई.ए.एस.) ने मुख्य सचिव को बताया कि कोविड ऐप में पाँच नए मोड्यूल शामिल किए गए हैं, जिससे कोविड डेटा का प्रबंधन और अधिक प्रभावशाली ढंग से करने के अलावा डेटा के दोहराव को कम किया जा सके। ऐप में डेटा अपलोड और अपडेट करने की सुविधा के लिए सैंपल क्लैकशन सैंटर एप्लीकेशन शामिल किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि ऐप में आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट, सीबीएनएएटी के नतीजों को अपडेट और अपलोड करने के लिए सभी लैब्स के पास कोवा पोर्टल पर इंटरफेस है। कोवा प्लेटफार्म आईसीएमआर के साथ बैक-एंड इंटीग्रेशन के द्वारा इस डेटा को केंद्र के पास भेजेगा।उन्होंने बताया कि रैपिड रिस्पॉन्स टीमें (आरआरटीज़) घरेलू एकांतवास के अधीन मरीज़ों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए उनके घर जाएंगी और कोवा ऐप पर उनके स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल कोवा पोर्टल पर लॉग इन करेंगे और वहां दाखि़ल मरीज़ों की स्थिति को अपडेट करेंगे। अस्पतालों को रोज़ाना के आधार पर अपनी संस्थाओं में एल-2 और एल-3 बिस्तरों के आवंटन और स्थिति की रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा अस्पतालों को ऑक्सीजन पर रखे गए, ऑक्सीजन पर नहीं रखे गए कोविड मरीज़ों और ऑक्सीजन पर रखे गए, ऑक्सीजन पर नहीं रखे गए संदिग्ध कोविड मरीज़ों की संख्या के बारे में जानकारी देनी होगी।इसके अलावा डेटा प्रबंधन में ऐसा प्रावधान किया गया है कि अगर सैंपलिंग के समय डेटा एकत्रित नहीं किया गया या डेटा को बाद में अपडेट करने की ज़रूरत पड़ती है तो जि़ला डेटा सैल या आरआरटीज़ उस जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।मीटिंग के दौरान अन्यों के अलावा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आलोक शेखर, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. के.के. तलवाड़, बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. राज बहादुर, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD