Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के गाँवों में पानी के बिलों का ऑनलाइन भुगतान जल्द : रजि़या सुल्ताना

एस.ए.एस. नगर जि़ले के गाँवों में ऑनलाइन बिलिंग और भुगतान का किया उद्घाटन

चंडीगढ़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Aug 2021

Last updated on: Aug 09, 2021, 00:00 IST

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजि़या सुल्ताना ने ऐलान किया है कि गाँवों में पानी के ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम और ऑनलाइन भुगतान को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।यहाँ पंजाब भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के ऑनलाइन बिलिंग और राजस्व निगरानी प्रणाली का एस.ए.एस. नगर जि़ले के अधीन आने वाले गाँवों के लिए उद्घाटन करते हुए रजि़या सुल्ताना ने कहा कि यह व्यवस्था थोड़े समय के अंदर पूरे पंजाब में शुरू कर दी जाएगी।एस.ए.एस. नगर में यह व्यवस्था 7 महीने पहले जनवरी 2021 में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर शुरू की गई थी और इस समय के दौरान इसके सफलतापूर्वक चलने के उपरांत आज औपचारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया गया है। इस प्रोजैक्ट के द्वारा विभाग एस.ए.एस. नगर जि़ले में 100 प्रतिशत जल आपूर्ति बिलों का भुगतान करवाने में सफल हुआ है।इस प्रणाली के द्वारा ग्रामीण उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोनों पर एस.एम.एस के द्वारा पानी की सप्लाई के बिल प्राप्त करेंगे और एस.एम.एस. में दिए गए लिंक के द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान कर सकेंगे। एक्टिव अकाऊंट अपडेट और अलर्ट भी एस.एम.एस के द्वारा उपभोक्ताओं को प्राप्त होंगे।

इसके अलावा विभाग के राजस्व कलैक्टर भी पी.ओ.एस. मशीनों को उपभोक्ताओं के घरों तक लेकर जाएंगे और उपभोक्ता कार्ड या नकद राशी द्वारा भुगतान करने के योग्य होंगे। उपभोक्ता नैट बैकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, मोबाइल ऐप्स के द्वारा और यू.पी.आई. के द्वारा भी भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम का प्रयोग करना बहुत ही आसान है और ऑनलाइन धोखाधड़ी के विरुद्ध पूरी तरह सुरक्षित है।जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह नया प्रयास न सिफऱ् ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए जल सप्लाई बिलों की अदायगी को आसान बनाएगा, बल्कि विभाग के राजस्व संग्रह को भी बढ़ावा देगा। इससे जल सप्लाई स्कीमों को सुचारू ढंग से चलाने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्विघ्न पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।यह व्यवस्था एच.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से पूरी हुई है। इस प्रयास के द्वारा जल सप्लाई स्कीमों के संचालन और रख-रखाव में सुधार आएगा। ऑनलाइन एम.आई.एस रिपोर्टों और डैश बोर्ड के द्वारा जल सप्लाई स्कीमों के रख-रखाव पर किए जाने वाले खर्च की निगरानी के लिए सभी स्तरों पर मोनिटरिंग की सुविधा प्रदान की गई हैै। यह प्रणाली ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकार पर वित्तीय बोझ को घटाने में बहुत मददगार होगी।इस मौके पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़, विभाग के प्रमुख अमित तलवाड़, अतिरिक्त सचिव परनीत शेरगिल और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Razia Sultana , Water Supply and Sanitation Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD