Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रबोध सक्सेना और डा. श्रीकांत बाल्दी ने राज्यपाल से भेंट की

Prabodh Saxena and Dr. Baldi call on Rajendra Vishwanath Arlekar

Prabodh Saxena and Dr. Baldi call on Rajendra Vishwanath Arlekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Aug 2021

Last updated on: Aug 07, 2021, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से एक शिष्टाचार भेंट की।रियल एस्टेट रेगुलेटरी आथारिटी (रेरा) के अध्यक्ष डा. श्रीकान्त बाल्दी ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जानकारी दी कि आथारिटी का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट व्यवसाय में सम्पत्ति के खरीदारों को परियोजनाओं की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के अलावा पारदर्शिता और नियम के साथ इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि रेरा रियल एस्टेट क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और विवादों के त्वरित निवारण के लिए तंत्र उपलब्ध करवाता है।हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद् की महासचिव पालय वैद्य ने भी राज्यपाल से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि परिषद् प्रदेश में बच्चों के कल्याण से सम्बन्धित नीतियां और कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्वयन को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद् अधिकारियों, सदस्यों, गैर-सरकारी एजेंसियों और संगठनों के मध्य समन्वय स्थापित कर रहा है। उन्होंने परिषद् की विभिन्न गतिविधियों का भी ब्यौरा दिया।भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री और पे्रस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने भी राज्यपाल से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें हरियाणा सरकार की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को भी पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

 

Tags: Prabodh Saxena and Dr. Baldi call on Rajendra Vishwanath Arlekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD