Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब में उद्योग एवं कारोबार के लिए रचनात्मक और अनुकूल माहौल के कारण 91,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ : विनी महाजन

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Invest Punjab, Rajat Agarwal, JK Paper Ltd, Harsh Pati Singhania, Hero Cycles, Aditya Birla Group, JK Paper Limited
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उद्योग समर्थकीय नीतियाँ, उद्योग एवं कारोबार के लिए रचनात्मक और अनुकूल माहौल के कारण पिछले चार सालों के दौरान प्राप्त हुए 2900 से अधिक प्रोजैक्टों के प्रस्तावों से राज्य को 91,000 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश हासिल हुआ है। इनमें से तकरीबन 50 प्रतिशत ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहले ही व्यापारिक उत्पादन शुरू कर दिया है।यह जानकारी मुख्य सचिव  विनी महाजन ने जे.के. पेपर लिमिटेड कंपनी के उप-चेयरमैन और प्रशासनिक निर्देशक श्री हर्ष पति सिंघानिया के नेतृत्व में कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग के दौरान साझा की।प्रतिनिधिमंडल का स्नेहपूर्ण स्वागत करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि लुधियाना की हाई-टैक वैली ने हीरो साईकल्ज़, आदित्या बिरला ग्रुप जैसे बड़े औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए आकर्षित किया है और अब जे.के. पेपर लिमिटेड कंपनी भी हाई-टैक वैली के निवेशकों की सूची में शामिल हो गई है। हीरो साईकल्ज़ लिमिटेड पहले ही हाई-टैक वैली में अपना बड़ा यूनिट स्थापित कर चुकी है, जिसकी उत्पादन क्षमता सालाना 4 मिलियन बाई-साईकल्ज़ ख़ासकर ई-बाईक्ज़ और प्रीमियम बाईक्ज़ तैयार करने की है।उन्होंने बताया कि इसी तरह हाई-टैक वैली में आदित्या बिरला ग्रुप द्वारा तकरीबन 1,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है, जहाँ इस ग्रुप ने 147 करोड़ रुपए की लागत के साथ 61 एकड़ ज़मीन खऱीदी है। इस ग्रुप की पेंट निर्माण कारोबार शुरू करने की योजना है, जिसके लिए नवीनतम निर्माण प्रौद्यौगिकी और उद्योग 4.0 आधारित मशीनरी लगाई जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जे.के. पेपर लिमिटेड बिना किसी देरी के अपने प्रस्तावित प्लांट का निर्माण शुरू कर देगी और 2022 के अंत तक व्यापारिक उत्पादन शुरू हो जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को रचनात्मक बुनियादी ढांचा और अन्य ज़रूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।जि़क्रयोग्य है कि जे.के. पेपर लिमिटेड ने 150 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश के साथ कोरूगेटिड पैकेजिंग निर्माण के नए कारोबार में प्रवेश करने के लिए पंजाब को चुना है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बुधवार को इस कंपनी को हाई-टैक वैली, लुधियाना में 17 एकड़ ज़मीन अलॉट करने सम्बन्धी पत्र सौंपा गया।  राज्य सरकार के सहयोग और निर्विघ्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए धन्यवाद करते हुए श्री सिंघानिया ने कहा कि यह प्रस्तावित यूनिट एक अत्याधुनिक निर्माण सुविधा होगी, जिसके लिए नवीनतम प्रौद्यौगिकी और मशीनरी स्थापित की जाएगी। इस यूनिट में वेस्ट पेपर को कोरूगेटिड पैकेजिंग के उत्पादन के लिए कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्य में पेपर निर्माण ईकोसिस्टम विकसित करने के साथ-साथ इसके लिए ज़रुरी कौशल और पराली को कच्चे माल के तौर पर प्रयोग करने की संभावनाएं तलाशने संबंधी भी विचार-विमर्श किया।इस मीटिंग में इनवैस्ट पंजाब के प्रमुख सचिव श्री हुस्न लाल, सी.ई.ओ. इनवैस्ट पंजाब श्री रजत अग्रवाल और पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम के प्रशासनिक निर्देशक श्रीमती नीलिमा भी मौजूद थे।  

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Invest Punjab , Rajat Agarwal , JK Paper Ltd , Harsh Pati Singhania , Hero Cycles , Aditya Birla Group , JK Paper Limited

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD