Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डी.जी.पी. पंजाब द्वारा एस.बी.एस. नगर में पुलिस ढांचे के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रोजेक्टों का उद्घाटन

डी.जी.पी. के द्वारा जि़ला पुलिस कार्यालय और मुकन्दपुर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन ; दो और पुलिस स्टेशन प्रोजेक्टों की शुरूआत

Dinkar Gupta, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, S.B.S. Nagar, Angad Singh, Shena Aggarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.बी.एस. नगर , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

एस.बी.एस. नगर पुलिस की लंबे समय से लम्बित पड़ीं माँगों को पूरा करते हुए पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल श्री दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को लोगों और पुलिस के कल्याण के लिए जिले में मज़बूत पुलिस बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा और उद्घाटन किया।डी.जी.पी. ने यहाँ के गाँव जेठू माजरा में जि़ला पुलिस लाईनज़ प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखते हुये कहा कि यह जि़ला पुलिस का सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से इन्तज़ार किया जा रहा प्रोजैक्ट था जो कि जिले के गठन के लगभग 26 सालों बाद पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपए की लागत के साथ 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में स्थापित की जाने वाली जि़ला पुलिस लाईनज़ में स्टेडियम /परेड ग्राउंड, क्वार्टर गार्ड, जी.ओ. मैस, जी.ओ क्वार्टर, एन.जी.ओ होस्टल, बैरकें, प्रशासकीय ब्लाक, पुलिस डिस्पेंसरी, पुलिस जिम्म और एम.टी सैक्शन आदि समेत सभी ज़रूरी सहूलतें शामिल होंगी।डी.जी.पी. के साथ नवांशहर के विधायक अंगद सिंह, डिप्टी कमिशनर शेना अग्रवाल, जि़ला और सैशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा, लुधियाना रेंज के आई.जी. नौनिहाल सिंह और एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर अलका मीणा भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस लाईनज़ के लिए ज़मीन ग्रहण करने में अथक यत्नों के लिए विधायक अंगद सिंह का धन्यवाद किया।पुलिस लाईनज़ प्रोजैक्ट की शुरुआत करने से पहले डीजीपी ने नये स्थापित किये जि़ला पुलिस कार्यालय (डी.पी.ओ.) का उद्घाटन किया जिसमें मॉडरन कान्फ्ऱेंस हाल, विशाल जनतक कमरे समेत दूध पिलाने वाली माताओं के लिए अलग फीडिंग कार्नर और वीडियो कान्फ्ऱेंस रूम आदि सहूलतें हैं।

इसके इलावा डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने दो अन्य प्रमुख प्रोजेक्टों का प्रस्ताव रखा जिसमें 6.5 करोड़ रुपए की लागत के साथ गाँव सिआना में 3.5 एकड़ ज़मीन में पुलिस थाना सदर, बलाचौर एस.एच.ओ. की रिहायश, डी.एस.पी. दफ़्तर -कम -रैज़ीडैंस और पारिवारिक क्वार्टर स्थापित किये जाएंगे और एक अन्य प्रोजैक्ट में 5 करोड़ रुपए की लागत के साथ फोकल प्वाइंट में 1.5 एकड़ में पुलिस थाना सदर नवांशहर, एस.एच.ओ. की रिहायश और क्वार्टर बनाऐ जाएंगे।इसके उपरांत डी.जी.पी. ने 1.64 करोड़ रुपए की लागत से 4 कनालों में स्थापित मुकन्दपुर पुलिस स्टेशन की इमारत का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि इस तीन मंजिला पुलिस स्टेशन की इमारत में एस.एच.ओ रूम, हथियार, मुंशी का कमरा, हवालात और ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग एरिया है जब कि पहली मंजि़ल पर तफ़तीशी अफसरों के कमरे, मालखाना हैं। इसके इलावा तीसरी मंजिल में रीक्रीएशन रूम, रिहायशी हिस्सा जिसमें एन.जी.ओ के लिए बैरकों समेत खाना खाने /रसोई की सुविधा होगी।एस.एस.पी. अलका मीणा के इन प्रतिष्ठित प्रोजेक्टों के लिए उनके यत्नों की सराहना करते हुये डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने उनको नये बनाऐ थानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे और रिकॉर्ड कम्पैकटर लगाने के साथ-साथ पुलिस स्टेशन में मेस-कैंटीन के सही कामकाज को यकीनी बनाने के लिए भी निर्देश दिए जिससे पुलिस स्टेशन में सभी मुलाजिमों को बढिय़ा किस्म का खाना मुहैया करवाया जा सके।डी.जी.पी. ने डी.एस.पी. राज कुमार और एस.पी. मनविन्दर बीर सिंह को उनकी शानदार कारगुज़ारी के लिए प्रशंसा पत्र भी भेंट किया।मुकन्दपुर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने गाँव वासियों के साथ बातचीत भी की और पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए ज़मीन देने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाते हुये कहा कि पंजाब पुलिस जनता के कल्याण और सुरक्षा के लिए है और उनकी निरंतर सेवा करती रहेगी।इस दौरान संबोधन करते हुये डी.जी.पी. ने कहा कि राज्य में 382 पुलिस स्टेशन हैं जिनमें 200 करोड़ रुपए की लागत से 80 नये पुलिस स्टेशन बनाऐ जा रहे हैं। सभी नये थाने इस साल अक्तूबर तक चालू होने की उम्मीद है।

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , S.B.S. Nagar , Angad Singh , Shena Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD