Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्वोत्तम थ्रो से चूकने के बावजूद कमलप्रीत 6वां स्थान हासिल करके अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीः राणा सोढी

कमलप्रीत का लाइव मुकाबला देखते हुए भावुक हुए राणा सोढी

Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Raj Kamal Chaudhuri, D.P.S Kharbanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2021

Last updated on: Aug 02, 2021, 00:00 IST

पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने कार्यालय में टोक्यो ओलम्पिक्स में डिस्कस थ्रो के फ़ाईनल मुकाबले का सीधा प्रसारण देखते हुए कमलप्रीत कौर का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उनके साथ दूसरों के अलावा मुख्य सचिव श्री राज कमल चौधरी और डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा और संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह मौजूद थे।कमलप्रीत कौर का मुकाबला देखते हुए राणा सोढी कई बार भावुक हुए और कहा, “हालाँकि कमलप्रीत कौर फ़ाईनल में अपना सर्वोत्तम थ्रो फेंकने से चूक गई परन्तु फिर भी उसने कुल 12 फाईनलिस्टों में 6वें रैंक के साथ भारत का सर्वोत्तम स्थान हासिल किया है। उसने 6वां स्थान हासिल करके थ्रो के तीन और मौके हासिल किये।“टोक्यो में कमलप्रीत कौर के फ़ाईनल मुकाबले से पहले गाँव कबरवाला (मलोट) में रहते उसके माता-पिता के साथ ऑनलाइन बातचीत करते हुए राणा सोढी ने उनको इस ऐतिहासिक पल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हर पंजाबी को गर्व है कि कमलप्रीत कौर ने पंजाब और भारत का नाम विश्वभर में रौशन किया है।

“हालाँकि बारिश के कारण मुकाबले को रोक दिया गया था परन्तु खेल मंत्री और मुकाबला देख रहे अन्य अधिकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ और हर कोई लगातार कमलप्रीत कौर की जीत के लिए दुआएं करता रहा।ज़िक्रयोग्य है कि राष्ट्रीय रिकार्ड धारक कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के थ्रो के साथ ओलम्पिक में दूसरा स्थान प्राप्त करके टोक्यो ओलम्पिक के फ़ाईनल के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले भारत में उसने 65.06 मीटर थ्रो के साथ 2012 में राष्ट्रमंडल खेल की चैंपियन कृष्णा पुनिया द्वारा 64.76 मीटर के थ्रो के साथ कायम किये गए 9 साल के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा था।इससे पहले सुबह के समय महिला हॉकी टीम के ओलम्पिक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए राणा सोढी ने ट्वीट किया, “यह एक शानदार जीत है। हमारी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया ने तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता आस्ट्रेलिया को 1-0 के साथ हराया है। लड़कियों की टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश करके इतिहास रचा है और हमारा दिल जीत लिया है। यह भी ख़ुशी की बात है कि एकमात्र गोल पंजाब की गुरजीत कौर ने किया।“

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Raj Kamal Chaudhuri , D.P.S Kharbanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD