Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कैप्टन अमरिन्दर का जेतली से सवाल: क्यों मोदी वायदे मुताबिक पंजाबी किसानों के खिलाफ अपील को वापिस नहीं ले रहे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर , 16 Apr 2014

Last updated on: Apr 16, 2014, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अरुण जेतली को बताने को कहा है कि क्यों गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरिन्दर मोदी ने गुजरात में पंजाबी किसानों के खिलाफ दायर अपील को वापिस नहीं लिया है।यहां डी.ए.वी. कॉलेज से हिन्दू कॉलेज तक रोड शो की शुरूआत करने से पहले पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि 23 फरवरी को जगराओं में रैली के दौरान मोदी द्वारा किए गए वायदे को दो माह बीत जाने के बाद भी क्यों गुजरात सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि हम जेतली से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जवाब चाहते हैं, जो उनके (जेतली) जैसे कि वह दावा करते हैं, सहित हरेक पंजाबी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि तीन प्रमुख कारणों के चलते जेतली को इस बारे जवाब देना चाहिए।इस क्रम में पहले तो वह गुजरात से सांसद हैं, दूसरा वह खुद को पंजाब से जुड़ा होने का दावा करते हैं और तीसरा वह पंजाब के इस सबसे महत्वपूर्ण शहर से चुनाव लड़ रहे हैं, जो इसके इतिहास व संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा कि वह जेतली से कुछ ज्यादा नहीं पूछ रहे, सिर्फ एक आसान सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों गुजरात सरकार ने गुजरात हाइकोर्ट द्वारा पंजाबी किसानों के हक में दिए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अपील को वापिस नहीं लिया।एक सवाल कि जेतली दावा कर रहे हैं कि वह सिर्फ मुद्दों की बात करते हैं, जबकि कैप्टन अमरिन्दर सिर्फ व्यक्तियों की, पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि जब एक व्यक्ति मुद्दा बन जाता है और वह भी सभी गलत कारणों के चलते, तो फिर वह चाहे मोदी हो या मजीठिया, सवाल तो किए ही जाएंगे। क्या इसको इनका घमंड माना जाए या फिर अज्ञानता?उन्होंने सवाल किया कि क्यों जेतली इन सवालों के जवाब देने से भाग रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर जेतली का पक्ष पूछा  है, परंतु उनके पास से इनका जवाब नहीं आया? उन्होंने कहा कि बातचीत का समय आ गया है, यह सवाल वे हैं, जिनका जवाब सिर्फ इनके पास ही है।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD