Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुदंरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में खुलेगा बीडीओ कार्यालय : जय राम ठाकुर

क्षेत्र में 43.60 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sundernagar, Mohinder Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुन्दरनगर , 29 Jul 2021

Last updated on: Jul 29, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत निहरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए निहरी में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय और किंदर में बागवानी विस्तार कार्यालय खोले जाएंगे।उन्होंने चैकी में जल शक्ति विभाग का अनुभाग खोलने, सुन्दरनगर और बलग के बीच बस सेवा शुरू करने, किंदर में पशु औषधालय, चरखड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और निहरी में फायर सब-स्टेशन और जरोल में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मुंदरीधार में हेलीपैड के निर्माण, चीरल में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोलने, प्राथमिक विद्यालय जमोह जलोन व टिमरू को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय कंडी टिक्कर को उच्च विद्यालय, हाड़ाबाई उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंमाद में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की।उन्होंने नवगठित सात ग्राम पंचायतों के भवन के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व निहरी में 43.60 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने निहरी में 8.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय भवन, 5.87 करोड़ रुपये से तैयार निहरी-बलग सड़क और 8.69 करोड़ रुपये से तैयार बाढू-रोहाड़ा-चरखरी पेयजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन किए।उन्होंने 6.70 और 8.75 करोड़ रुपये की लागत से सलापड़-तत्तापानी सड़क के सुधार और चैड़ा करने के कार्य, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोघर के भवन और 4.43 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली रोहांडा-पौड़ाकोठी-डुमत बैहली पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास किए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वह स्वयं एक पहाड़ी क्षेत्र के सादे परिवार से सम्बन्ध रखते हैं इसलिए आम आदमी की विकासात्मक आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर अधिक बल दे रही है, जो किन्हीं कारणों से उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने यह निश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को बेहतर उपचार सुविधा से वंचित न रहना पड़े। यहां तक कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार ने कोविड प्रबन्धन के लिए राज्य सरकार क प्रयासों को सराहा है।उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान केन्द्र ने जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश की सहायता की है वह ऐतिहासिक है। पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए। प्रदेश में अभी तक 10 आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और भविष्य में 28 और संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने देश सहित हिमाचल की आर्थिकी को भी प्रभावित किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। आम आदमी के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना और सहारा योजना आदि लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं।जल शक्ति व बागवनी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि निहरी एक दुर्गम क्षेत्र है जिसके विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्थानीय विधायक द्वारा रखी गई सभी विकासात्मक मांगों को मंजूर किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से चरखड़ी में राज्य कापरेटिव बैंक के एक्सटेंशन काउंटर खोलने का आग्रह किया।सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि 50 वर्षों के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने निहरी आकर करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित कर लोगों को सम्बोधित किया है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sundernagar , Mohinder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD