Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि, नौजवानों से सशस्त्र बलों में शामिल होने का किया आह्वान

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chandigarh, Chief Minister of Punjab,Punjab Government,  Government of Punjab, Kargil War, Kargil War Memorial, Kargil Vijay Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2021

Last updated on: Jul 26, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए नौजवानों से देश सेवा के लिए सेना में शामिल होने का आह्वान किया।कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहाँ बोगनविलिया गार्डन में स्थित युद्ध स्मारक पर फूल-मालाएं भेंट कीं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले पंजाब के 54 बहादुर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धाँजलि दी।कारगिल विजय दिवस पर युद्ध नायकों के बेमिसाल बलिदानों को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जांबाज भारतीय सैनिकों को श्रद्धा के फूल भेंट किये जिन्होंने जुलाई, 1999 में कठौर मौसमी हालात के दौरान शौर्य के साथ कारगिल, द्रास और बटालिक इलाकों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुँह तोड़ जवाब दिया था।इस मौके पर एन.सी.सी. कैडिटों और माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली की महिला कैडिटों के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाकी नौजवानों के अंदर भी देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जज़्बा पैदा करने के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।पी.ए.पी. बैंड के साथ पी.ए.पी. ग्रुप के कमांडर डी.एस.पी. दविन्दर सिंह के नेतृत्व में प्रभावशाली ढंग से गार्ड ऑफ ऑनर के द्वारा सलामी दी गई। समारोह में कई सीनियर और सेवामुक्त रक्षा अफ़सर भी शामिल हुए।इस मौके पर उपस्थित मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल, सचिव रक्षा सेनाएं गुरकिरत कृपाल सिंह, डायरैक्टर रक्षा सेनाएं ब्रिगेडियर सतीन्द्र सिंह, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के उप कुलपति लैफ्टिनैंट जनरल (रिटा.) जे.एस. चीमा और मुख्यमंत्री के सचिव (राजनैतिक) मेजर अमरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Kargil War , Kargil War Memorial , Kargil Vijay Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD