Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अलेऊ बिहाल में चिनार का पौधा रोपित कर किया वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ

कहा, वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक संपदा, इसके संरक्षण व संवर्धन को अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 25 Jul 2021

Last updated on: Jul 25, 2021, 00:00 IST

वन विभाग कुल्लू वृत्त द्वारा आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलेऊ बिहाल में वृत्त स्तरीय 72वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर चिनार का पौधा रोपित कर वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज जिला कुल्लू में 3 हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 3 हजार से भी अधिक पौधे रोपित किए गए । शिक्षा मंत्री के साथ उनकी धर्म पत्नी रजनी ठाकुर सहित विभिन्न महिला मंडल की सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भी देवदार, चिनार अखरोट तथा तोश के पौधे रोपित किए।शिक्षा  मंत्री ने कहा कि कुल्लू वन वृत्त में इस बरसाती सीजन के दौरान 970 हैक्टेयर क्षेत्र में लगभग 10 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण सरंक्षण के मध्यनजर अपने तथा अपने परिजनों के जन्म दिन पर जन्मदिन पर कम से कम पांच-पांच पौधे रोपित कर उनका सरंक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक संपदा है तथा इनके सरंक्षण व संबर्थन तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।

इस अवसर पर गोविंद सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत चचोगा, प्रीणी, बशिष्ठ, अरछंडी तथा नगर परिषद मनाली के प्रतिनिधियों को 51-51 देवदार के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन पौधों को इन पंचायतों के वार्डों में उचित स्थानों पर रोपित कर पंचायत प्रतिनिििध इसकी देख-रेख सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि वन जहां वायु को प्रदूषित होने से बचाते हैं वही वर्षा लाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। वनों के बिना धरती पर जीवन संभव नही है। यह हमें आॅक्सीजन प्रदान कर नव जीवन देते हैं। वनों से हमें विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां इमारती लकड़ी तथा अन्य उत्पाद प्राप्त होते हैं । उन्होंने कहा कि वन जितने ज्यादा अधिक होंगे हमारा पर्यावरण उतना ही अधिक स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा तथा  भरपूर मात्रा मात्रा में आक्सीजन मिलेगी।  आॅक्सीजन का जीवन में कितना महत्व है, इसे हम सब ने कोराना काल में महसूस किया है।उन्होंने कहा कि वन भू सरंक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन वन्य जीवो को सरंक्षण प्रदान कर उनके जीवन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका  निभाते हैं।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, शिक्षा मंत्री की धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनाली सुरेन्द्र ठाकुर, वन मंडल अधिकारी ऐंजल चैहान, राकेश कुमार, पलचांन पंचायत के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD