Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सी.पी. राकेश अग्रवाल द्वारा बलात्कार पीडि़तों के सशक्तिकरण के लिए प्रोजैक्ट सवेरा की शुरूआत

ए.डी.सी.पी. रुपिन्दर सरा के दिमाग़ी खोज प्रोजैक्ट का उद्देश्य, पीडि़तों को सी.आई.आई. के सहयोग द्वारा पैरों पर खड़ा करना

Rakesh Kumar Agrawal, Commissioner of Police Ludhiana, Rupinder Kaur Sra, Ludhiana, Confederstion of Indian Industry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Jul 2021

Last updated on: Jul 23, 2021, 00:00 IST

बलात्कार पीडि़तों को उनके पुनर्वास में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लुधियाना पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने आज प्रोजैक्ट सवेरा: एक नई सुबह, एक नई शुरुआत का आरंभ स्थानीय लुधियाना पुलिस के एक इंटरऐक्टिव सैशन के दौरान कनफड्रेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सी.आई.आई.) के साथ किया।इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. लुधियाना रुपिन्दर कौर सरा, यह प्रोजैक्ट जिनकी दिमाग़ी खोज है, ने कहा कि पीडि़तों के उज्जवल भविष्य के निर्माण और उनकी मेहनत द्वारा उनके सपनों को साकार करने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का मौका देने की कोशिश की जा रही है।इस मौके पर संबोधन करते हुए पुलिस कमिश्नर श्री राकेश अग्रवाल ने कहा कि एक समाज होने के नाते यह हमारी नैतिक जि़म्मेदारी बनती है कि हम इन पीडि़तों की सहायता करें, न कि सिफऱ् एक ड्यूटी के तौर पर काम करें। उन्होंने आगे बताया कि हम पीडि़़त लोगों को रोजग़ार देकर उनको सशक्त बनाना चाहते हैं और उन्होंने आगे बताया कि सी.आई.आई. पहले ही सहयोग के लिए वचनबद्ध है।प्रोजैक्ट के पीछे की प्रेरणा को साझा करते हुए सरा ने कहा, ’’इस तरह के बहुत से मामले हैं और मैंने हमेशा यह सोचा कि उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहायता के लिए क्या किया जा सकता है’’। उन्होंने अन्य ऐसीं संस्थाओं को पीडि़तों और उनके बच्चों को वित्तीय सहायता /शिक्षा प्रदान करने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि उनको रोजग़ार मुहैया करवाना इस दिशा में एक बड़ा कदम होगा।इन पीडि़तों को बातचीत करने और उनको भावनात्मक सहायता प्रदान करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए सरा ने बताया कि सामाजिक संगठनों द्वारा इस मोर्चे की तरफ चलने की कोशिश की जा रही है।प्रोजैक्ट सवेरा टीम का नेतृत्व ए.डी.सी.पी. ज़ोन 4 रुपिन्दर कौर सरा के साथ विधाता ग्रुप ऐंटरप्रन्यौर के ज्वाइंट एम.डी. अमित जुनेजा, सहज सॉल्यूशंस के डायरैक्टर और सी.आई.आई, लुधियाना के मौजूदा चेयरमैन अशप्रीत सिंह साहनी के अलावा एच.आर.बी.एल. ग्रुप के एम.डी. और मौजूदा वाइस चेयरमैन सी.आई.आई, लुधियाना के अध्यक्ष अश्विन नागपाल द्वारा किया जा रहा है। सीनियर सलाहकार और पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट इन क्लीयो मदर एंड चाइल्ड इंस्टीट्यूट, लुधियाना डॉ. महक बंसल, डॉ. वीनस बंसल, सीनियर साईकोलॉजिस्ट डॉ. राशि मैंबर के तौर पर शामिल हैं।

 

Tags: Rakesh Kumar Agrawal , Commissioner of Police Ludhiana , Rupinder Kaur Sra , Ludhiana , Confederstion of Indian Industry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD