Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रापर्टी डीलर हत्या मामले में नामजद दो आरोपियों सहित तीन गिरफ्तार

Crime News, Crime News Uttarakhand, Crime News Haridwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 22 Jul 2021

Last updated on: Jul 22, 2021, 00:00 IST

जमालपुर कलां में हुई प्रापर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ पैनल्टी सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने बताया कि बीती 19 जुलाई की रात्रि थाना कनखल अंतर्गत जमालपुर कलां निवासी प्रापर्टी व्यवसायी रविन्द्र उर्फ बबलू की घर में सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नि ने मुजफ्फरनगर निवासी शिवकुमार उर्फ पैनल्टी मामा तथा विनोद निवासी जमालपुर हरिद्वार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थाना कनखल पुलिस व सीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर भागने की फिराक में लगे शिवकुमार उर्फ पैनल्टी मामा को जियापोता तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हत्याकाण्ड से एक दिन पूर्व रविन्द्र का उसके व विनोद के साथ विवाद हुआ था। जिसमें रविन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी और पुलिस बुलाकर थाने भिजवा दिया था। इसके बाद उसने व विनोद ने मिलकर रविन्द्र को मारने की योजना बनायी। हत्या करने के लिए विनोद ने उसे तमंचा दिया और अपनी कार से रविन्द्र के घर के पास छोड़ा। उसने घर में घुसकर सो रहे रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह जमालपुर में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार धर्मेन्द्र के घर पहुंचा और हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून लगी टी शर्ट उसके घर में छुपा दी और फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि शिवकुमार पैनल्टी की निशानदेही पर धर्मेन्द्र के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून लगी टी शर्ट बरामद करने के साथ आरोपी को शरण देने के आरोप में धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दूसरे नामजद आरोपी विनोद को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप, थाना कनखल प्रभारी कमल कुमार लुण्ठी, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर आदि भी मौजूद रहे। 

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Haridwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD