Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Cabinet Decision Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Jul 2021

Last updated on: Jul 22, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में 2 अगस्त, 2021 से सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हुए स्कूल खोलने को अनुमति प्रदान की गई।इन कक्षाओं के लिए आवासीय और आंशिक आवासीय विद्यालय भी सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। विश्वविद्यालयों के शोध विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित तिथियों से विश्वविद्यालय आने की अनुमति प्रदान की जाएगी।मंत्रिमण्डल ने 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधी किसी संशय के निवारण के लिए 2 अगस्त, 2021 से स्कूल आने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया।बैठक में कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों को इस वर्ष 26 जुलाई से मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।मंत्रिमण्डल ने लोगों की सुविधा के लिए जिला कुल्लू के निरमण्ड और जिला शिमला के कोटखाई एवं जुब्बल में तीन उपमण्डल कार्यालय (नागरिक) खोलने को स्वीकृति प्रदान की।बैठक में सिरमौर जिला के विकास खण्ड पांवटा साहिब के पुनर्गठन से तिरलोधार में नया विकास खण्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। मंडी जिला के सुन्दरनगर व बल्ह विकास खण्डों के पुनर्गठन से धनोटू के शेगली में नया विकास खण्ड बनाने का भी निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती द्वारा जे.ओ.ए. (आईटी) के 100 पद भरने का निर्णय लिया।शिमला जिला के कोटखाई स्थित कलबोग में नई उप-तहसील और जुब्बल-कोटखाई के टिक्कर में अग्निशमन केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में मैसर्ज प्रीमियर अल्कोबेव प्राईवेट लिमिटिड कांगड़ा जिला के संसारपुर टेरेस में 250 किलोलीटर प्रतिदिन की क्षमता से इथेनोल संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति पत्र जारी करने का भी निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल में मरीजों की सुविधा के लिए डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, हमीरपुर में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन-128 स्लाइस मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के भराड़ी में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को सह-शैक्षणिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सर्वेयर तथा आॅफिस असिस्टेंट-सह-कंपयूटर आॅपरेटर के दो ट्रेड्स को सीटों सहित मोटर वाहन मैकेनिक एवं फिटर में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। यह संस्थान निजी भवन में चल रहा है इसलिए परिवर्तित किए गए ट्रेड्स को संस्थान को अपने भवन में स्थानांतरित करने के पश्चात् आरम्भ किया जाएगा।मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़-जमूला के सुचारू संचालन के लिए तीन अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी दी।मंत्रिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चालकों के तीन पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का निर्णय लिया। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में चैकीदार के 5 पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का भी निर्णय लिया गया है।मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम बदलकर शहीद सुबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ रखने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। शहीद सुबेदार संजीव कुमार को उनकी वीरता एवं साहस के लिए मरणोपरांत शहीद सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानति किया गया था।राज्य में कोविड-19 की स्थिति, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों और शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम, यूजीसी के दिशा-निर्देशों व शिक्षा संस्थानों को खोलने पर भी मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Cabinet Decision Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD