Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा राज्य में बिजली आपूर्ति और माँग के अंतर को खत्म करने के आदेश

एटीसी, टीटीसी को 1500 मेगावाट तक बढ़ाने के लिए कहा

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2021

Last updated on: Jul 20, 2021, 00:00 IST

बिजली की ज़्यादा माँग वाले धान के सीजन दौरान आपूर्ति और माँग के अंतर को समाप्त करने के उद्देश्य से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उपलब्ध ट्रांसफर सामर्थ्य (ए.टी.सी.) और कुल ट्रांसफर सामर्थ्य (टी.टी.सी.) को कम से कम 1,500 मेगावाट तक बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है। सरकार के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत राज्य में यह अंतर धान के अगले सीजन से पहले पहले दूर कर लिया जायेगा।इस संबंधी फ़ैसला आज यहाँ मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग में लिया गया।इस पहलकदमी से लोड की बढ़ रही माँग के दौरान राज्य में कृषि, उद्योग और घरेलू क्षेत्रों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति यकीनी बनाने में सहायता मिलेगी।प्रशासनिक सचिवों के साथ मौजूदा बिजली आपूर्ति और माँग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने राज्य में मौजूदा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कादमों के हिस्से के तौर पर बिजली विभाग को एटीसी और टीटीसी सामर्थ्य को पहल के आधार पर बढ़ाने और कृषि, उद्योग और घरेलू क्षेत्रों के लिए निर्विघ्न बिजली यकीनी बनाने के निर्देश दिए।विकास प्रोजेक्टों के लिए फंड की कोई कमी न आने देने संबंधी मुख्यमंत्री की वचनबद्धता को दोहराते हुए हुए श्रीमती महाजन ने वित्त विभाग को कहा कि प्रोजैक्ट लागू करने वाले विभागों को ज़रूरत के अनुसार फंड जारी करने को यकीनी बनाया जाये। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि क्वालिटी को यकीनी बनाने के लिए सभी प्रोजैक्ट निर्धारित मापदण्डों के अनुसार समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किये जाएंगे।इस दौरान मुख्य सचिव ने पटियाला में महाराजा भुपिन्द्रा सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के निर्माण का जायज़ा भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने हलवारा हवाई अड्डे के संचालन, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और मोहाली में मैडीकल कॉलेज स्थापित करने; गोइन्दवाल साहिब में नयी जेल का निर्माण; फाजिल्का में 100 बैडों के सामर्थ्य वाले अस्पताल का निर्माण; अमृतसर में स्टेट कैंसर सैंटर; मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक ऐरोट्रोपोलिस हाउसिंग प्रोजैक्ट; काजौली वाटर वर्कस में 20-एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण; शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट पर चल रहे कार्य; राजस्थान और सरहिन्द फीडर नहरों को फिर से स्थापित करने और सार्वजनिक निवेश प्रबंधन समिति में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विभाग द्वारा चलाए जा रहे अन्य बड़े प्रोजेक्टों का जायज़ा भी लिया।इस मीटिंग में दूसरों के अलावा ए.सी.एस. पावर अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह (आवास निर्माण और शहरी विकास), विकास प्रताप (लोक निर्माण), आलोक शेखर (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान), जसप्रीत तलवार (जल आपूर्ति और सैनीटेशन), हुस्न लाल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), अजोय कुमार सिन्हा (स्थानी निकाय) और राज कमल चौधरी (खेल और युवक सेवाएं) भी मौजूद थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD