Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से आक्सीजन प्लांट की शुरुआत

1000 एल.पी.एम. क्षमता वाला प्लांट कोविड वार्ड के लिए लगातार आक्सीजन बनाएगा यकीनी

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, SARS-CoV-2, Oxygen, Oxygen Cylinders, Oxygen Plants, Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Jul 2021

Last updated on: Jul 19, 2021, 00:00 IST

एक हजार एल.पी.एम की क्षमता वाले सिविल अस्पताल में स्थापित किए नए आक्सीजन प्लांट की आज शुरुआत करवाते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि अब सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में लगातार आक्सीजन सप्लाई हर समय उपलब्ध रहेगी।डी.आर.डी.ओ व एन.एच.ए.आई के नेतृत्व में बने इस प्लांट की शुरुआत के मौके पर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि करीब 1.40 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस प्लांट का कोविड-19 व अन्य गंभीर मरीजों का बहुत फायदा होगा क्योंकि यह प्लांट हर समय जरुरी आक्सीजन की सप्लाई को बेरोक यकीनी बनाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सिविल अस्पताल के बुनियादी ढांचे को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया जा चुका है व कोविड महांमारी की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक वाली सी.टी स्कैन की सुविधा भी जल्द ही शुरु होने जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर सिविल अस्पताल में 300 एम.एच.जैड व 500 एम.एच.जैड के 2 एक्स-रे यूनिट मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।

नए लगाए गए आक्सीजन प्लांट संबंधी उद्योग मंत्री ने कहा कि कोरोना महांमारी की पहली व दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी के कारण पेश आई मुश्किलों के बाद पंजाब सरकार की ओर से यह प्लांट स्थापित करने के लिए कार्रवाई शुरु की गई, जिसके अंतर्गत अब किसी भी मरीज को आक्सीजन संबंधी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है, जिनमें कोविड-19 के मरीजों की समूची जांच, इलाज व अन्य सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी मैडिकल कालेजों में कोविड-19 के लिए विशेष वार्ड, लैवल-3 के मरीजों की देखभाल व इलाज के लिए विशेष प्रबंधों के साथ-साथ वैंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि कोविड से लोगों को बचाया जा सके।इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) विशेष सारंगल, एस.डी.एम होशियारपुर शिवराज सिंह बल, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह, पार्षद बलविंदर कुमार, पार्षद हरविंदर सिंह, पार्षद अशोक मेहरा, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच एडवोकेट नवजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

                                              

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , SARS-CoV-2 , Oxygen , Oxygen Cylinders , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD