Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भाजपा ने हमारे घोषणापत्र की नकल की : : राहुल

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

उदयपुर/झुंझुनू (राजस्थान) , 10 Apr 2014

Last updated on: Apr 10, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमारी पार्टी के घोषणापत्र की नकल की है और उसका एकमात्र उद्देश्य नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'गुब्बारा' फूट जाएगा, जैसा कि 2004 और 2009 के आम चुनाव में हुआ था। राहुल ने जयपुर से 400 किलोमीटर दूर उदयपुर में एक रैली में कहा, "हमें घोषणापत्र बनाने में छह महीने लग गए। इसे तैयार करने के लिए हम देशभर में घूमे, लोगों से मिले और जाना कि वे क्या चाहते हैं। उनकी मांगें और जरूरतों को समझते हुए हमने घोषणापत्र तैयार किया लेकिन भाजपा ने हमारे घोषणापत्र की नकल कर ली।"

राहुल ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ हाथ के चिह्न को हटाकर कमल लगा दिया और घोषणापत्र तैयार कर दिया। उन्होंने कहा, "वे एक रैंक एक पेंशन की बात करते हैं, जबकि हमने इसे लागू कर दिया है। वे विनिर्माण कॉरीडोर बनाने की बात कर रहे हैं जबकि हमने औद्योगिक कॉरीडोर पर काम शुरू कर दिया है।"मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य संघ (आरएसएस) के एक पूर्व प्रचारक को जैसे-तैसे प्रधानमंत्री पद पर बिठा देने का है। उन्होंने कहा, "उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि देश में गरीबी है और अब भी लोग भूख से मर रहे हैं। वह केवल 'एक व्यक्ति' के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"इससे पहले झुंझुनू में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2004 और 2009 में देश को गुमराह किया था, लेकिन इसका गुब्बारा फूट गया।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल ने कहा, "हमने 15 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा। यह कोई छोटा काम नहीं है।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोरों, गरीबों और किसानों के लिए है। राहुल ने कहा, "हममें और विपक्ष में एक अंतर है। हम सबकी चिंता करते हैं, लेकिन वे चुनिंदा लोगों के लिए ही राजनीति करते हैं। वे गुजरात के विकास के बारे में बात करते हैं और हम गरीबों और दलितों व महिलाओं को अधिकार देने के बारे में बात करते हैं।"राहुल ने गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

मोदी ने एक बयान में कहा था, 'मैं (मोदी) प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता, मैं चौकीदार बनना चाहता हूं।' उनके इस बयान पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने उनका नाम लिए बिना कहा, "भाजपा तिजोरी के चौकीदार के बारे में बात करती है, लेकिन मैंने सुना है कि चौकीदार भी चोरी करते हैं। हम (कांग्रेस) सभी भारतीयों को सशक्त बनाना चाहते हैं।"उन्होंने कहा, "जब राज्य में हमारी सरकार थी, हमने मुफ्त दवाओं की योजना शुरू की थी। क्या अब भाजपा की सरकार में आपको मुफ्त दवा मिल रही है..नहीं..भाजपा केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाती है, गरीबों और दलितों के लिए नहीं।"उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के बारे में बात करती है। लेकिन उसे अपने शासन वाले राज्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार नहीं दिखती।इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी रैली को संबोधित किया।

 

Tags: rahul gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD