Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसान ओर मजदूर वर्ग के खिलाफ हैं सरकार की नीतियां : राजबीर सिंह चौहान

Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक भेल के कार्यालय पर सम्पन्न हुए एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे श्रम कानूनों में परिवर्तन ,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों विशेषत: भेल के निजीकरण के प्रयासों की भत्र्सना करते हुए इसके विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया गया। कायक्र्रम आयोजक इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय भेल इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजबीर सिंह चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे श्रम कानूनों में परिवर्तन व भेल जैसे सार्वजनिक संस्थान के निजीकरण के प्रयासों के परिणामस्वरूप कर्मचारियों पर पडऩे वाले दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सरकार की नीतियां किसान ओर मजदूर वर्ग के खिलाफ है। यदि डट कर मुकाबला नही किया तो वर्षो की मेहनत ओर कुर्बानियों की बदौलत मिले अधिकारों की बलि चढ़ जाएगी। आज मजदूर ओर किसान वर्ग को अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लडऩे का समय है। सत्यम कम्पनी के आंदोलनरत मजदूर साथियो की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इंटक लगातार सत्यम के श्रमिकों के आंदोलन में सहभागिता कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंटक प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सत्यम श्रमिकों के धरना स्थल पर गया। लेकिन इस मजदूर विरोधी सरकार ने पुलिस प्रशासन के दम पर धरना स्थल पर जाने से रोका गया। प्रदेश सरकार ओर उसके नुमाइंदे विधायक यदि ये सोचते है कि उद्योगपतियों की जी हुजूरी कर मजदूरों का दमन कर लेंगे तो ये उनकी भूल है। उन्होंने कहा कि अगर हम न चेते तो पीढिय़ों के गुनाहगार कहलायेंगे। 

इसलिए मजदूर वर्ग को अपने अधिकारों को बचाने के लिए सड़कों पर आने से भी परहेज नही करना चाहिये।। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओर पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इंटक संगठन की कार्यनीति व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन अपने उदभव कॉल से ही मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है। इंटक आज 3.40 करोड़ सदस्य संख्या के साथ देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.संजीवा रेड्डी जी के नेतृत्व में इंटक पूरे देश मे मजदूर हितों के लिए लड़ रहा है। सरकार की किसान,मजदूर विरोधी नीतियों पर बात करते हुए उन्होंने इंटक कार्यकर्ताओ से इसके विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया। सम्मेलन में एक सात सूत्रीय मांग पत्र पारित कर राष्ट्रपति को भेजा गया। सभा को इंटक प्रदेश महासचिव एपी. अमोली, प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, इंटक जिला जिलाध्यक्ष भगत सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, अमरदीप रोशन, तेलूराम प्रधान, रुड़की रोडवेज से जगदीश बहुगुणा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रोशन लाल, सुकर्म पाल, मुकेश कुमार सचिन चौहान, दीपचंद, मंजूर खान, श्याम कुमार शर्मा, अश्विनी चौहान, अमित चौहान, मनोज यादव, संजय बिष्ट, रविन्द्र चौहान, मुकेश शर्मा, राजेश बिष्ट, रितेश गौर, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, संदीप चौहान, विनोद चौहान, रेशु चौहान, आशुतोष, इफ्तेखार अहसन, सुनील कुमार गुप्ता, संजय चौहान, विजय धीमान, श्रवण चौहान, सुनील कुमार, कृष्णपाल, अजय दीक्षित, आलोक साह, मनीष नामदेव, राजीव सैनी, संजय शर्मा आदि प्रमुखा रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD