Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कोविड से निपटने की तैयारियों को लेकर राज्यपाल को जानकारी दी

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Chief Secretary, Anil Khachi, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Jul 2021

Last updated on: Jul 16, 2021, 00:00 IST

मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 से निपटने की सरकार की तैयारियों और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी।राज्यपाल ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के बारे में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है लेकिन हमें संभावित तीसरी लहर के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमें स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता पर बल देने के अतिरिक्त समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिस कारण अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कोविड-19 के सक्रिय मामलों के वर्तमान 0.56 प्रतिशत अनुपात और 7.7 प्रतिशत पाजिटिविटी दर पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान रिकवरी दर 98 प्रतिशत है, जो 100 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में टीकाकरण अभियान को तेज करने पर बल दिया और कहा कि इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र साधन है। उन्होंने आगामी सेब सीजन के मध्यनजर प्रदेश में बागवानी गतिविधियों पर भी चर्चा की और कहा कि सेब सीजन आरम्भ से पहले सड़कों की मुरम्मत की जानी चाहिए और विपणन प्रणाली में नए सुधार किए जाने चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अस्पतालों में समुचित व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश में आॅक्सीजन की कमी नहीं थी और महामरी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है और उपकरणों, दवाइयों और आवश्यक मशीनरी की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है और बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बालरोग विशेषज्ञों को सचेत कर दिया गया है और उनके लिए नियमित वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोविड टीके की 4345139 खुराकें दी जा चुकी हैं।सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमिताभ अवस्थी ने कहा कि राज्य में अभी तक 26,33,662 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है, जिनमें से 24,28,930 नेगेटिव तथा 2,04,098 व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1,99,444 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1150 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण 3486 लोगों की मृत्यु हुई है और मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2632 आॅक्सीजन युक्त बिस्तर, 247 आईसीयू बिस्तर और 3618 कोविड बिस्तर उपलब्ध हैं।उन्होंने राज्य में बागवानी गतिविधियों तथा आगामी सेब सीजन के लिए सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान की। 

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Chief Secretary , Anil Khachi , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD