Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को एक लाख नौकरियाँ देने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये : विनी महाजन

45735 पदों के लिए विज्ञापन जारी, 9311 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियाँ दीं

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2021

Last updated on: Jul 13, 2021, 00:00 IST

‘घर घर रोज़गार और कारोबार मिशन’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य बेरोज़गार नौजवानों को रोज़गार के मौके प्रदान करने के सपने को साकार करने के लिए मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज यहाँ सभी विभागों को निर्देश दिए कि मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को एक लाख सरकारी नौकरियाँ देने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चल रही भर्ती मुहिम की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये।उन्होंने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों के विवरण भी माँगे जिससे इन पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके।यहाँ राज्य रोज़गार योजना की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि सीधी भर्ती के कोटे की श्रेणी के अंतर्गत खाली पड़े पदों के विवरण रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग को दिए जाएँ जिससे सरकारी विभागों में एक लाख नौजवानों की भर्ती के लिए राज्य रोज़गार योजना के दूसरे चरण को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।‘घर घर रोज़गार और कारोबार मिशन’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने सरकारी विभागों में एक लाख नौजवानों को भर्ती करने सम्बन्धी राज्य रोज़गार योजना को 14 अक्तूबर, 2020 को मंज़ूरी देने के साथ-साथ 61,336 पदों को भरने की भी सहमति दी थी। तब से अब तक लगभग 45,735 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है जिनमें से ज़्यादातर इस समय भर्ती की प्रक्रिया अधीन हैं, जबकि 1 अप्रैल, 2020 से अब तक विभिन्न विभागों में 9,311 उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है।मुख्य सचिव ने सभी विभागों को यह भी हिदायत की कि ग्रुप-डी को छोड़कर सभी कर्मचारियों की ए.सी.आर. को आई.एच.आर.एम.एस. पोर्टल के ज़रिये ऑनलाइन भरे जाने को यकीनी बनाया जाये और फिजिकल तौर पर ए.सी.आर. भरने की पुरानी रीत को बदला जाये।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD