Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

101 नानक बगीचीयां और 128 गुरू तेग़ बहादुर पवित्र वन तैयार किये जाएंगे

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2021

Last updated on: Jul 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब को हरा-भरा और साफ़-सुथरा बनाने के लिए जल्द ही पौधे लगाने की एक विशाल मुहिम चलाई जाएगी। यह आज यहाँ चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मंज़ूर किये गए 5,466.82 करोड़ रुपए की लागत वाले ग्रीन पंजाब मिशन का हिस्सा होगा।यह मंजूरी आज यहाँ मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई ग्रीन पंजाब मिशन की संचालन समिति की मीटिंग में दी गई।मुख्य सचिव ने वन विभाग को 25 लाख पौधे मुफ़्त बाँटने संबंधी योजना बनाने के लिए कहा जिससे राज्य में हरियाली अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए लोगों को इस मिशन में शामिल किया जा सके।मुख्य सचिव ने वन विभाग को शहरी क्षेत्रों में पहले सिख गुरू श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर 101 नई बगीचीयां (नरसरियाँ) लगाने, राज्य में पंचायत और वन भूमि पर नौवें सिख गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के नाम पर 128 पवित्र वन (वन क्षेत्र) और इस वित्त वर्ष दौरान 12 फारेस्ट और नेचर अवेयरनैस पार्क तैयार करने के निर्देश भी दिए।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नये रूप में बनाए गए मिशन तंदुरुस्त पंजाब की शुरुआत का ज़िक्र करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रीन पंजाब मिशन नागरिकों की सेहत और तंदुरुस्ती के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उप-मिशनों में से एक है जिसका उद्देश्य आगे आने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को घटाना है।

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने की सभी गतिविधियां इस मॉनसून सीजन में मुकम्मल की जाएँ और इसमें लोगों, समुदायों और विभिन्न हितधारकों की भागीदारी और सहयोग को यकीनी बनाया जाये।वित्त कमिश्नर, वन डी.के. तिवारी ने मुख्य सचिव को बताया कि विभाग ने पिछले साल एन.एच.ए.आई. के सहयोग से एक लाख लंबे पेड़ लगाए थे और इस साल भी पंजाब से गुज़रने वाले राजमार्गों के 5 अलग-अलग हिस्सों पर एक लाख और पौधे लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।यह भी बताया गया कि अबोहर में माता अमृता देवी बिश्नोई स्मारक 3.15 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हो गया है और लोगों के लिए खोल दिया गया है।एक अन्य ग्रीनिंग प्रोजैक्ट ग्रीन इंडिया मिशन जिसमें विशेष तौर पर कंडी और शिवालिक के नीचे की पहाड़ियों को कवर किया गया है, के अंतर्गत शिवालिक के नीचे की पहाड़ियों में हरियाली अधीन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मोहाली, रोपड़, नवांशहर और होशियारपुर में फैले 2375 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सहायता प्राप्त सुधार कार्य चलाए जाएंगे।शिवालिक के नीचे की पहाड़ियों में रहते स्थानीय समुदायों की आय में सुधार के लिए आमदनी पैदा करने वाली गतिविधियों जैसे कि स्थानीय नौजवानों के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए एक करोड़ रुपए रखे गए हैं जिससे उनकी जीविका में सुधार लाया जा सके।मीटिंग में दूसरां के अलावा प्रमुख सचिव के.ए.पी. सिन्हा (वित्त), राज कमल चौधरी (योजनाबंदी), पी.सी.सी.एफ. वी.बी. कुमार, चीफ़ वाइल्ड लाईफ़ वार्डन आर.के. मिश्रा और ए.सी.सी.एफ. (विकास) और सी.ई.ओ. मीशन तंदुरुस्त पंजाब सौरभ गुप्ता भी मौजूद थे।

100 पुराने पेड़ों की देखभाल के लिए विरासत-ए-दरक्खत

मीटिंग में राज्य के पुराने और विरासती वृक्षों की रक्षा और इनके योगदान को मान्यता देने के लिए एक विलक्षण योजना विरासत-ए-दरक्खत बारे विचार किया गया। यह फ़ैसला लिया गया कि ग्रीन पंजाब मिशन के अंतर्गत पहले चरण में वन विभाग द्वारा राज्य के 100 सबसे पुराने वृक्षों की पहचान करके उनकी देखभाल की जायेगी।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD