Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

300 यूनिट फ्री बिजली की मांग को आप का सीएम आवास कूच

आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक, आप नेता कर्नल कोठियाल, रविन्द्र जुगरान समेत अन्य कई गिरफ्तार

AAP Uttarakhand, AAP, Aam Aadmi Party, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून (उत्तराखण्ड) , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कम से कम 300 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, कर्नल अजय कोठियाल, रविंद्र जुगरान समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दिलाराम चौक पर एकत्रित हुए। जहां से रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पहले से मौजूद पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया, जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता रविंद्र जुगरान और प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा, इस प्रदेश में बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में केवल लूट और भ्रष्टाचार किया है और अब मुफ्त बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री के उस वीडियो बयान के जरिये पत्रकारों को बताया फ्री बिजली देने की बात करने वाली बीजेपी का ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे अमित शाह कहते है चुनावों से पहले कोई जुमला होना चाहिए वैसे ही ये 100 यूनिट फ्री बिजली केवल चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा, हमें लगता था ये घोषणा चुनावों तक जुमले की तरह रहेगा, लेकिन ऊर्जा मंत्री हरक सिंह के बयान के 24 घंटे में सीएम ने क्लियर कर दिया ये सिर्फ चुनावी जुमला साबित होगा। 

बीजेपी प्रदेश में फ्री बिजली नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा ऊर्जा मंत्री घोषणा करते 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे, लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया, कोई प्लान नहीं। इस टालमटोल रवैये से ये साफ हो गया बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही। इनकी प्रदेश वासियों को मुफ्त बिजली देने की कोई मंशा नहीं है। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली फ्री होनी चाहिए और यहां 300 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलनी चाहिए। आप प्रवक्ता ने कहा उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली फ्री और बीजेपी ने जुमले के सहारे, जनता को जो धोखा दिया। वहीं आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा, प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का मुफ्त बिजली को लेकर भ्रामक बयान देना और फिर नए नवेले मुख्यमंत्री का यह कहना कि, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है, दिखाता है कि भाजपा सरकार बिजली के मुद्दे पर जनता को भरमा रही है,जुमलेबाजी कर रही है। भाजपा कभी भी जनता को मुफ्त बिजली देने के हक में नहीं रही, जिसे आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बयान ने फिर से साबित कर दिया है। यही नहीं बिना होमवर्क के ,मुफ्त बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और मंत्री के बयानों में विरोधाभास ये बताने के लिए काफी है कि चेहरा बदलने के बाद भी सरकार में अंतर्विरोध बना हुआ है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

 

Tags: AAP Uttarakhand , AAP , Aam Aadmi Party , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD