Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशे में हरकी पैड़ी पर हुड़दंग कर रहे 13 लोग गिरफ्तार

आरोपियों में पांच हरियाणा, चार दिल्ली, एक पंजाब, एक रायवाला तथा हरिद्वार के लोग शामिल

Crime News, Crime News Uttarakhand, Crime News Haridwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

हरकी पैड़ी पर मादक पदार्थो का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात नगर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ हरकी पैड़ी पर गश्त के दौरान नशे में हुड़दंग कर रहे 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पांच हरियाणा, 4 दिल्ली तथा एक व्यक्ति पंजाब का शामिल है। हरिद्वार के दो तथा रायवाला के एक व्यक्ति को भी नशा कर हुड़दग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले कई दिनों से पवित्र स्थल हरकी पैड़ी पर शराब के नशे में अश्लील डांस करने, बर्थडे मनाने, हुक्का पीने आदि की घटनाएं सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों व स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष व्यक्त किया था। तीर्थ स्थल की मर्यादा भंग करने के मामले लगातार सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। शुक्रवार को नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी एसआई अरविन्द रतूड़ी, एसआई राजेंद्र शाह,कांस्टेबल रवि पंत, अशोक, राजपाल, मानसिंह, रामचंद्र आदि सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ हरकी पैड़ी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नशे में हुड़दंग मचा रहे रवि, प्रतीक, दिनेश, सुरेद्र निवासी ग्राम समलाना, थाना सापला, जिला रोहतक हरियाणा, अंकुर बिरला निवासी दिनेशपुरी, थाना शिमलापुरी लुधियाना पंजाब, शिवम निवासी मुर्गी फार्म रायवाला देहरादून, तरूण, मनीष, यीशु, हिमांशु निवासी चौखंडी तिलक नगर दिल्ली, एकांत शर्मा निवासी गुडग़ांव, सोनू निवासी रोड़ी बेलवाला हरिद्वार, चंदन निवासी चित्रा टाकीज हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सभी को अदालत मे पेश किया गया। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने कहा कि हरकी पैड़ी व अन्य धार्मिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर मर्यादित व्यवहार करें। यदि कोई हुड़दंग आदि करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Haridwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD