Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कपूरथला पुलिस ने किया स्नैचर्स गिरोह का भंडाफोड़, २ भाईयों समेत चार को किया गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि शुरुआती दौर में सोना और वाहन चोरी की आठ वारदातों को सुलझा लिया गया है

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala, Harkamalpreet Singh Khakh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत झपटमारी वाले क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी करने से कपूरथला पुलिस को अच्छे परिणाम मिले हैं, जिसने सोना/वाहन चोरी के आठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है और तीन लुटेरों और उनके साथी सुनार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. छीनी गयी 6 सोने की बालियां, चोरी की दो बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी जिससे वारदात को अंजाम देते थे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।आरोपियों की पहचान नवीश उर्फ नोनी, लवदीप सिंह निवासी कुष्ट आश्रम क्षेत्र,  हरीश उर्फ काला निवासी मोहल्ला मलकाना और सिधवा दोना निवासी सुनार इक़बाल सिंह लाडी के रूप में हुई है.एक प्रेस विज्ञप्ति में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट कुछ दिन पहले कपूरथला में शुरू की गई थी और जिसके तहत हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के लिए नई पीसीआर मोटरसाइकिल टीमों को शहर क्षेत्र में तैनात कर स्नैचिंग और चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराधों की संभावना वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए आदेश दिया गया था।एसएसपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में नगर क्षेत्र से सोना और वाहन चोरी की कुछ शिकायतें मिली थी और पुलिस को सूचना मिलते ही नई शुरू हुई पीसीआर मोटरसाइकिल टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच आसपास के प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी फुटेज की जाँच की थी.खख ने कहा कि सीसीटीवी से पहला सुराग मिलने के बाद आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात किया गया और उन संभावित मार्गों पर भेजा गया जहां फुटेज में यह स्नेचर देखे गए थे.

उन्होंने कहा कि एसपी (डी) विशालजीत सिंह और डीएसपी (डी) सरबजीत सिंह की निगरानी में सीआईए कपूरथला की पुलिस टीमों ने अपराधियों का पता लगाया और दो भाइयों नवीश उर्फ नोनी, लवदीप सिंह के साथ हरीश उर्फ काला को एक्टिवा स्कूटी और चोरी की बाइक बरामद कर ग्रिफ्तार कर लिया था जब वह पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने द्वारा किए गए आठ अपराधों का खुलासा किया, जिसमें राजपुर के पास कला संघ रोड,  वडाला रेलवे फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप, डीसी चौक से पीर चौधरी रोड पर सेना गेट के पास, कांजलि रोड पेट्रोल पंप, भवानीपुर रोड पर महिलाओं से बालियां छीनना शामिल हैं।इसी तरह आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने चुहर वाली चुंगी सिटी हॉल से एक पल्सर 150 मोटरसाइकिल चुराई थी और कुछ दिन पहले उन्होंने ज्योति चौक जालंधर के पास एक डीलर से एक बाइक छीन ली थी जिसे वे खरीद से पहले टेस्ट-ड्राइव के लिए ले गए थे।एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और लूटा हुआ सारा सोना आरसीएफ क्षेत्र में एक सुनार की लाडी को बेचते हैं. पुलिस टीमों ने सुनार लाडी को भी जान बूझकर छीना हुआ सोना खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।एसएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 411,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.उन्होंने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम आने के साथ ही एसएसपी खख ने कहा कि आम जनता को बहुत सक्रिय पुलिसिंग प्रदान करने के लिए और प्रयास जारी हैं और आने वाले दिनों में इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala , Harkamalpreet Singh Khakh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD