Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेगोवाल हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर शेरा को पुलिस ने छह राज्यों में 1900 किमी पीछा कर किया गिरफ्तार

अन्य फरार अरोपिओं की भी जल्द होगी गिरफ्तारी : एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala, Daljit Singh Shera, Harkamalpreet Singh Khakh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 09 Jul 2021

Last updated on: Jul 09, 2021, 00:00 IST

कपूरथला पुलिस ने बेगोवाल में 23 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में 20 दिनों तक छह राज्यों में 1900 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक हत्या में वांछित गैंगस्टर शेरा को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दलजीत सिंह शेरा निवासी करतारपुर जालंधर के रूप में हुई है।एक प्रेस विज्ञप्ति में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि आरोपी को तेलंगाना के साइबराबाद से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।एसएसपी ने हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून की देर शाम आरोपिओं ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 23 वर्षीय मुकुल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब मुकुल खेल के मैदान से घर लौट रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अपने गिरोह के एक सदस्य की हत्या में मुकुल की संलिप्तता का संदेह था।पीड़िता के पिता के बयान पर पुलिस ने बेगोवाल थाने में दलजीत सिंह शेरा, मंगल सिंह, लवली और प्रिंस नाम के चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।एसएसपी ने बताया कि उसी दिन पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्ही अरोपिओं ने होशियारपुर के टांडा इलाके से एक पादरी की पिटाई कर और हवाई फायरिंग कर सफेद रंग की स्विफ्ट कार (PB07BS1713) छीन ली है। 

आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल अपनी स्कूटी को उसी जगह के पास ही छोड़ दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था।हत्या के कुछ दिनों बाद, आरोपी दलजीत सिंह शेरा ने हत्या की जिम्मेदारी ली और अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर कुछ अन्य लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।एसएसपी ने बताया कि हत्या के दिन से ही पुलिस की टीमें आरोपी का तकनीकी रूप से पीछा कर रही थीं लेकिन शेरा लगातार हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे विभिन्न राज्यों में अपने ठिकाने बदल रहा था और आखिरकार तेलंगाना में उसके पहुँचने का पता लगा लिया था।टांडा के पादरी की लूटी गई कार को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया था, जहां आरोपी ने कुछ खराबी के इसे वही छोड़ दिया था।उन्होंने बताया कि 29 जून को पुलिस की टीमें तेलंगाना में उनके ठिकाने पर छापेमारी करने जा रही थीं और इस बीच सूचना मिली कि शेरा ने कुछ लड़कियों को पिस्तौल दिखाकर और गोली मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की है। लड़कियां डर गईं और मुख्य सड़क की ओर दौड़कर 100 डायल किया, जिसके बाद गाचीबोवली पुलिस मौके पर पहुंची।एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमों ने उसे वहीं गिरफ्तार कर आज पंजाब वापस लाया गया है।पुलिस टीम उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और जांच पूरी करने और हत्या के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी।एसएसपी ने बताया कि मुकुल की हत्या में प्रयुक्त हथियार भी तेलंगाना पुलिस ने उक्त मामले में जब्त कर लिया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala , Daljit Singh Shera , Harkamalpreet Singh Khakh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD