Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला को मिला

महाराजा अग्रसेन की जीवनी को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

Vijay Inder Singla, Punjab Education Minister, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Sangrur, Aggarwal Samaj, Maharaja Aggarsain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2021

Last updated on: Jul 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश अग्रवाल समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहाँ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को मिल कर महाराज अग्रसेन की जीवनी को पंजाब शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।अग्रवाल समाज के दर्जनों अधिकारी आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (उत्तरी भारत प्रभारी)विजय बांसल, पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार के नेतृत्व में स्थानीय पंजाब भवन में मिले और उन्होंने श्री विजय इंदर सिंगला की तरफ से अग्रवाल समाज के कल्याण के लिए उठाये गए कदमों के लिए धन्यवाद किया।श्री विजय बांसल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और समूचे अग्रवाल समाज की माँग को पूरा करते हुये श्री सिंगला ने अपने अथक यत्नों स्वरुप पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में 2017 में अग्रसेन चेयर स्थापित करवाई थी जिसके लिए 4 करोड़ रुपए की ग्रांट दी गई थी। इससे अब विद्यार्थी महाराजा अग्रसेन के जीवन पर शोध कर सकेंगे और पीएचडी की डिग्री हासिल कर सकेंगे। उन्होंने इसके काम को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए एक कमेटी का भी गठन करने की माँग की। कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने इस माँग को पूरा करने का भरोसा दिया। अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों को स्कालरशिप देने के लिए भी इस फंड को प्रयोग में लाए जाने का श्री सिंगला ने भरोसा दिवाया।श्री विजय बांसल ने कहा कि पूरा अग्रवाल समाज जहाज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का नाम दीवान टोडर मल के नाम पर रखे जाने के लिए श्री सिंगला का धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि दीवान टोडर मल ने दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों के अंतिम ससकार के लिए सोने के सिक्के बिछा कर जगह प्राप्त की थी।अग्रवाल समाज ने स्कूलों के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी का अध्याय शामिल करने की माँग की। श्री सिंगला ने सिलेबस के संशोधन के मौके पर इसको किसी क्लास के पाठ्यक्रम में शामिल करने का भरोसा दिवाया।इस दौरान तरसेम मित्तल, अग्रवाल समाज सभा पंजाब के अध्यक्ष डा. अजय कांसल, भगवान दास मित्तल, रमेश गुप्ता, सतीश बांसल, राकेश गर्ग, विकास गर्ग, धर्मपाल सिंगला, नवीन बांसल, केवल कृष्ण सिंगला, दिपांशु बांसल, सुमिन्दर गर्ग, दविन्दर गुप्ता, डी.आर. सिंगला, यशपाल गर्ग, राम कुमार सिंगला और अनिल गर्ग मौजूद थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur , Aggarwal Samaj , Maharaja Aggarsain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD