Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव विनी महाजन की तरफ से पटियाला के सर्वपक्षीय विकास के लिए चल रहे प्रोजैक्टों में तेजी लाने के निर्देश

दर्जनों विकास कामों की की समीक्षा, कार्यों को समय पर मुकम्मल करने के दिए निर्देश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2021

Last updated on: Jul 07, 2021, 00:00 IST

विरासती शहर पटियाला के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज यहाँ सम्बन्धित विभागों को चल रहे सभी विकास प्रोजेक्टों में तेजी लाने और इन कामों को समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए और डिप्टी कमिशनर को निजी तौर पर सभी प्रोजेक्टों की प्रगति की निगरानी करने के लिए कहा।पटियाला में चल रहे अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक सचिवों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि पहले पड़ाव के अंतर्गत पटियाला निवासियों को पीने वाले पानी की 24 घंटे सतही जल सप्लाई देने के लिए अबलोवाल में वाटर वर्कस के निर्माण के लिए 24.6 एकड़ जमीन ऐकुआइर की गई है। इस प्रोजैक्ट पर 503 करोड़ रुपए का खर्च आऐगा जिसमें 10 सालों के लिए संचालन और रख-रखाव का खर्च भी शामिल होगा।मुख्य सचिव ने बताया कि शाही शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए 208.33 करोड़ रुपए की लागत के साथ बड़ी और छोटी नदी का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अगले अक्तूबर तक इस प्रोजैक्ट को मुकम्मल करने के निर्देश दिए। किला मुबारक के आसपास विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट का निर्माण कार्य जंगी स्तर पर चल रहा था। इस प्रोजैक्ट में 43.63 करोड़ रुपए की लागत के साथ एच.टी. और एल.टी. पावर सपलाई केबलों को धरती नीचे डालना और 2 किलोमीटर हिस्से में लाल ग्रेनाइट पत्थर लगाना शामिल होगा। इसके साथ ही जगह की बचत के लिए कम्पैकट सबस्टेशन ट्रांसफर्मर लगाए जाएंगे, स्टील प्लेटों के साथ अग्रभाग को संवारा जायेगा और जानकारी देने और रास्ता बताने के लिए साईन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके इलावा राष्ट्रीय महत्ता वाले स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए कलाकृति की मूर्तियाँ और कलात्मक स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के साथ साथ ओपन एयर एम्फीथिएटर का निर्माण भी किया जायेगा।

डिप्टी कमिशनर ने मुख्य सचिव को बताया कि डेरियों को आधुनिक सहूलतों के साथ शहर में से तबदील करने का काम जोर-शोर से जारी है। पहले पड़ाव के अंतर्गत कुल 132 प्लाटों में से 115 प्लाट पहले ही सभी इच्छुक डेयरी मालिकों को अलाट किये जा चुके हैं।मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नर को कहा कि डेरियों को तय डेयरी प्रोजैक्ट वाली जगह पर तबदील करने के लिए 30 सितम्बर की आखिरी समय सीमा पर अमल किया जाये।मुख्य सचिव ने ट्रांसपोर्ट विभाग को मुख्य ईमारत का काम नवंबर तक मुकम्मल करने के लिए भी कहा।ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद ने मुख्य सचिव को बताया कि वर्कशाप का काम अगले मार्च महीने तक पूरा कर लिया जायेगा जबकि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रौजैक्ट पर बाहरी काम 7 जून को अलाट होने के बाद शुरू हो गया है।महाराजा भुपिन्दर सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी प्रोजैक्ट के काम की निगरानी के लिए एक विशेष चीफ़ इंजीनियर को नियुक्त किया गया है और 53 करोड़ रुपए के कामों की प्रशासनिक मंज़ूरी दे दी गई है।श्रीमती महाजन ने प्रोजैक्ट के काम को समयबद्ध ढंग से चलाए जाने को यकीनी बनाने के लिए बाकी ज़रुरी फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को हिदायत की।पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों बारे विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने मुख्य सचिव को बताया कि महेन्द्रा कोठी की मुरम्मत और मैडल गैलरी को तबदील करने का काम 30 सितम्बर तक मुकम्मल हो जायेगा।स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव अजोए कुमार सिन्हा ने मीटिंग दौरान बताया कि शहर में लैगेसी वेस्ट की बायोरैमीडीएशन का काम सभ्यक ढंग से चल रहा है और इस उद्देश्य के लिए अलग-अलग आकार की तीन विशेष मशीनें लगाई गई हैं। पूरी लैगेसी वेस्ट को चारों तरफ़ लैमीनेटिड शीटों की एक चारदीवारी के साथ रखा गया है। अब तक 2.5 लाख टन के लैगेसी वेस्ट को 55 प्रतिशत तक घटा दिया गया है।मुख्य सचिव ने विभाग को दिसंबर तक प्रोजैक्ट पूरा करने के लिए कहा है।बस स्टैंड को तबदील करने की योजना, राजिन्द्रा अस्पताल में विभिन्न विकास कार्यों और बसेरा स्कीम अधीन शहरी झुग्गी-झौंपड़ियों के पुनर्वास की प्रगति की भी समीक्षा की गई।मीटिंग में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ मैनेजिंग डायरैक्टर ए. वेनू प्रसाद, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के.ए.पी. सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर और योजनाबंदी विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी भी शामिल हुए।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD