Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य के कॉलेजों में चलाई जायेगी कोविड टीकाकरण मुहिम : विनी महाजन

सभी पात्र विद्यार्थियों और स्टाफ को जुलाई महीने में लगाए जाएंगे टीके

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2021

Last updated on: Jul 05, 2021, 00:00 IST

राज्य में कोविड टीकाकरण मुहिम को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द ही पंजाब के कॉलेजों के 18 साल से अधिक उम्र के सभी विद्यार्थियों सहित प्रशासनिक और अकादमिक स्टाफ के टीकाकरण के लिए एक विशेष मुहिम आरंभ की जायेगी।इस उद्देश्य के लिए कॉलेजों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे और सभी पात्र विद्यार्थियों और स्टाफ को जुलाई में वैक्सीन का पहला टीका लगाया जायेगा।इस संबंधी फ़ैसला यहाँ मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और खरीद समिति की 96वीं मीटिंग दौरान लिया गया।उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग को पाजि़टिव मामलों संबंधी आंकड़ों की साप्ताहिक समीक्षा के लिए राज्य और जि़ला स्तर पर एक टीम नियुक्त करने के लिए कहा जिससे राज्य में कोविड का ख़तरा बढऩे पर लोगों को समय पर सचेत किया जा सके।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल को कहा कि कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की व्यवस्था और जल्द से जल्द उचित प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए एक नोडल अफ़सर भी नियुक्त किया जाये।कोविड मामलों की पाजि़टीविटी को काबू में रखने के लिए प्रभावशाली ढंग से कंटेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर ज़ोर देते हुए श्रीमती महाजन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि सभी जिलों द्वारा कौवा एप पर सही टेस्टिंग डाटा दर्ज और अपडेट किया जाये और यह डाटा रोज़ाना कोविड रिपोर्ट में दर्शाया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को यह कार्य मुकम्मल करने हेतु एक अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों (एच.डब्ल्यू.सी.) और अन्य सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थाओं में फ़तेह किटों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए कहा और इस संबंधी रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश भी दिए।इसके अलावा, पंजाब स्वास्थ्य सेवाएं निगम (पीएचएससी) को 2017 के बाद खरीदीं गई ऐंबूलैंसों समेत 270 ऐंबूलैंसों का एक बेड़ा तैयार करने और प्रयोग के लिए अयोग्य पुरानी ऐंबूलैंसों को नकारा करने की हिदायत की गई।वायरस को रोकने के लिए उचित स्वास्थ्य स्टाफ, उनका उचित प्रशिक्षण और ज़रुरी उपकरणों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के अलावा सी.एच.सी., पी.एच.सी और ट्रॉमा सैंटरों वाली नयी स्वास्थ्य संस्थाएं स्थापित करने का कार्य जल्द ही मुकम्मल किया जायेगा। श्रीमती महाजन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वह संगरूर के पीजीआई सैटेलाइट सैंटर और बठिंडा के एम्ज़ में सुविधाओं में विस्तार करने के लिए यह मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाएं जिससे उनको कोविड की संभावी तीसरी लहर से निपटने के लिए इन संस्थाओं को मज़बूत बनाया जा सके।शनिवार को आयोजित सामूहिक टीकाकरण मुहिम के दौरान एक दिन में 6 लाख से अधिक लोगों के टीके लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी गति को बनाए रखा जाना चाहिए।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री हुस्न लाल ने मुख्य सचिव को बताया कि अब तक 7,212,629 पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है और महामारी को रोकने के लिए राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक के टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए मुहिम को और तेज़ किया जायेगा।मीटिंग दौरान पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार डॉ. के.के. तलवार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के प्रमुख सचिव डी.के. तिवारी, पी.एच.एस.सी. के एम.डी. तनु कश्यप और बी.एफ.यू.एच.एस. के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर शामिल थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD