Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खेतीबाड़ी और सहायक सेक्टर को उत्साहित करने के लिए 430 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजेक्टों को मंज़ूरी : विनी महाजन

केंद्र ने फंड जल्द जारी करने संबंधी पंजाब की विनती को किया मंज़ूर

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin, Varun Roojam, Vijay Kumar Janjua, Anirudh Tewari, KAP Sinha, K Siva Prasad, Anand Krishan, Manjit Singh Brar, Dr.BS Sidhu, Sukhdev Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2021

Last updated on: Jul 05, 2021, 00:00 IST

राज्य में कृषि और सहायक सेक्टर को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने आज 430 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी है।इन प्रोजेक्टों को मंजूरी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) की राज्य स्तरीय मंजूरी समिति की मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग दौरान दी गई।अलग-अलग क्षेत्र के साथ संबंधित स्वीकृत प्रोजेक्टों में कृषि के 5, बाग़बानी के 6, पंजाब एग्रो के 5, मार्कफैड के 2, डेयरी विकास के 3 और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के 9 प्रोजैक्ट शामिल हैं। यह सभी प्रोजैक्ट राज्य में लागू किये जाएंगे।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि गेहूँ के बीज का बदलाव, खेती विभिन्नता और फसलों और जानवरों संबंधी शोध प्रोजेक्टों के अलावा प्लांट हैल्थ क्लीनिक राज्य में शुरू किये जाने वाले प्रमुख प्रोजेक्टों में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि राज्य को आर.के.वी.वाई. स्कीम अधीन प्रोजेक्टों के द्वारा कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए अधिकृत किया गया है और यह स्कीम 60ः40 के अनुपात के साथ चल रही है।श्रीमती महाजन ने कहा कि यह प्रोजैक्ट न सिर्फ़ पंजाब में किसानों की आय में विस्तार करेंगे बल्कि कृषि प्रधान राज्य में कृषि की विकास दर को भी बढ़ावा देंगे।उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द लागू करने के लिए फंडों को जल्द जारी करने की राज्य सरकार की विनती को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि पंजाब को पहल के आधार पर फंड मुहैया करवाए जाएंगे।मुख्य सचिव ने संबंधित सभी विभागों के मुखियों को हिदायत की कि वह पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया प्रोजेक्टों को पहल के आधार पर मुकम्मल करें और प्रयोग संबंधी सर्टिफिकेट तुरंत भेजें जिससे नये मंज़ूरशुदा प्रोजेक्टों के लिए भारत सरकार की तरफ से फंड जल्द प्राप्त किये जा सकें।इस मीटिंग दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ (पशु पालन), अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) अनिरुद्ध तिवारी, प्रमुख सचिव वित्त के.पी.ए सिन्हा, वित्त कमिश्नर सहकारिता के. सिवा प्रसाद, भारत सरकार की तरफ से आर.के.वी.वाई. के डायरैक्टर आनंद कृष्ण, पंजाब एग्रो के एम.डी. मनजीत सिंह बराड़, मार्कफैड के एम.डी. वरुण रूजम, कमिश्नर कृषि डॉ. बी.एस. सिद्धू और डायरैक्टर खेतीबाड़ी सुखदेव सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin , Varun Roojam , Vijay Kumar Janjua , Anirudh Tewari , KAP Sinha , K Siva Prasad , Anand Krishan , Manjit Singh Brar , Dr.BS Sidhu , Sukhdev Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD