Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में भूतनाथ पुल के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Kullu, Bhoothnath bridge, Govind Singh Thakur, Maheshwar Singh, Surinder Shourie, Rakesh Jamwal, Ashutosh Garg, Gurdev Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Jul 2021

Last updated on: Jul 04, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि पुल की मुरम्मत का कार्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है और कंपनी के विशेषज्ञ इसके जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विशेषज्ञों के निर्देश पर इस पुल की मुरम्मत करने को कहा।मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस स्टैंड के निकट स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग स्लाट के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ‘देव सदन’ कुल्लू का दौरा किया, जहां सोमवार को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।मुख्यमंत्री ने परिधि गृह कुल्लू में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. शर्मा व जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Kullu , Bhoothnath bridge , Govind Singh Thakur , Maheshwar Singh , Surinder Shourie , Rakesh Jamwal , Ashutosh Garg , Gurdev Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD