Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिजली के मुद्दे पर भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ वर्करों ने घेरा कैप्टन का सिसवां फार्म हाऊस

महलों में सो रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों का दर्द सुनाने आए हैं-भगवंत मान

Bhagwant Mann,  Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Saravjit Kaur Manuke, Principal Budhram, Prof Baljinder Kaur, Meet Hayer, Kulwant Singh Pandori, Rupinder Kaur Ruby, Master Baldev Singh, Harchand Singh Barsat, Neena Mittal, Manwinder Singh Giaspura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2021

Last updated on: Jul 03, 2021, 00:00 IST

पंजाब में बिजली न मिलने के कारण तड़प रहे आम लोगों, किसानों, कारोबारियों और विद्यार्थियों की आवाज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कानों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से कैप्टन के सिसवां फार्म हाऊस का घेराव किया गया। आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान और सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में कैप्टन के फार्म हाऊस के किए गए घेराव में पंजाब भर से पार्टी वर्कर और अधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए।इस समय आम आदमी पार्टी की ओर से सिसवां मार्ग पर एक बड़ी रोष रैली की गई, जिस को संबोधन करते सूबा प्रधान भगवंत मान ने कहा, ‘महलों में सो रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों का दर्द सुनाने आए हैं, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बनने के बाद केवल 6 बार ही पंजाब में गए हैं।’ मान ने कहा कि पंजाब के लोग देश भर में से सबसे महंगी बिजली 10 रुपए प्रति यूनिट खरीद रहे हैं, परन्तु लोगों को बिजली फिर भी नहीं मिल रही है। बल्कि भीषण गर्मी में अपने घरों को छोड़ कर और खेतों में धान की फसल लगाने का काम छोड़ सडक़ों पर धरने देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर किसानों के मामले हल करवाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाना चाहिए और किसानी विरोधी तीनों काले कानून रद्द करवाने चाहिएं।मान ने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों की मिलीभगत के बुरे नतीजे पंजाब वासी भुगत रहे हैं, क्योंकि आकलियों की सरकार के समय बादल परिवार ने प्राईवेट बिजली कंपनियों के साथ पंजाब विरोधी समझौते किये थे और अब कांग्रेसियों की सरकार ने यह घातक समझौते लागू किये हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि बादलों की सरकार के समय पंजाब विरोधी समझौतों पर हस्ताक्षर करने वाला आई.ए.एस अधिकारी ही आज कैप्टन के मुख्य सलाहकार है। अकाली दल बादल पर तीखे हमले करते भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल रेत की खड्डों पर छापेमारी करने का नाटक कर रहा है, जब कि पंजाब में रेत माफिय़ा समेत हर तरह का माफिय़ा बादलों ने ही पैदा किया था। उन्होंने टिप्पणी की, ‘‘अकालियों को आज कोई गांवों में घुसने नहीं देता, इस लिए वह अब बिल में ही घुसेंगे।’’भगवंत मान ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली प्रति महीना मुफ़्त देने का ऐलान किया है, तो सभी पार्टी के नेता तड़प रहे हैं। परन्तु केजरीवाल ने वायदा ही नहीं किया बल्कि यह गारंटी दी है, क्योंकि उन्होंने यह सब कुछ दिल्ली में करके दिखा दिया है।इस समय पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब घातक समझौतों के कारण सूबे का सरकारी खजाना प्राईवेट बिजली कंपनियों को लुटवाया जा रहा है और इस लूट में कांग्रेसियों और अकालियों ने हिस्सा पत्ती वसूल की है। उन्होंने दोष लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने न तो चुनावी वायदे पूरे किये हैं और न ही माफिय़ा राज ख़त्म किया। बल्कि आज भी पंजाब के लोग महंगे रेता, बजरी, बिजली, पेट्रोल और डीज़ल के कारण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इस समय नेता प्रतिपक्ष की उप नेता सरवजीत कौर माणूंके, प्रिंसिपल बुद्धराम, मीत हेयर, प्रो. बलजिन्दर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, रुपिन्दर कौर रूबी, मास्टर बलदेव सिंह, मनजीत सिंह बिलासपुर (सभी विधायक), आप के सूबा महासचिव हरचंद सिंह बरसट, सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा, खजांची नीना मित्तल, मनविंदर सिंह ग्यासपूरा समेत सीनियर नेता उपस्थित थे।इसके बाद मुख्यमंत्री के फार्म हाऊस का घेराव करने जा रहे आप वर्करों पर पुलिस ने लाठियां चलाई और पानी की बौछारें मारीं, परन्तु लोगों के बड़े प्रदर्शन ने पुलिस द्वार लगाए रुकावटों को तोड़ दिया। आखिऱ पुलिस ने भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा समेत अनेकों वर्करों और अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और अलग अलग थानों में भेज दिया।

 

 

 

Tags: Bhagwant Mann , Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Saravjit Kaur Manuke , Principal Budhram , Prof Baljinder Kaur , Meet Hayer , Kulwant Singh Pandori , Rupinder Kaur Ruby , Master Baldev Singh , Harchand Singh Barsat , Neena Mittal , Manwinder Singh Giaspura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD