Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निकिता रावल ने अंगदान करने का संकल्प लिया, लोगों को भी किया प्रोत्साहित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jul 2021

Last updated on: Jul 01, 2021, 00:00 IST

अभिनेत्री निकिता रावल ने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है। अभिनेत्री ने कहा, मैंने देश में नेत्रहीनों पर शोध किया और पाया कि भारत लगभग दो से तीन सप्ताह में पूरी नेत्रहीन आबादी को ठीक कर सकता है, यदि सभी अपने अंग दान कर दें। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है, जिसमें सभी को शामिल होना चाहिए।रावल ने मिस्टर हॉट मिस्टर कूल, द हीरो : अभिमन्यु और अम्मा की बोली जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।निकिता रावल ने देश में ऐसे असंख्य लोगों पर भी ध्यान केंद्रित किया जिन्हें अंग की जरूरत है - चाहे वह आंखें हों, गुर्दे हों या अन्य प्रत्यारोपण योग्य हों।उन्होंने कहा, मृत्यु के बाद अंगों का कोई उपयोग नहीं होता है। अंगदान किसी के जीवन को रोशन कर सकता है या किसी को नया जीवन दे सकता है। मुझे लगता है कि इस देश के नागरिक के रूप में यह मेरा कर्तव्य है।निकिता, जो आस्था फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो गोरेगांव, मुंबई के नयानगर इलाके में वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम करती है, ने भी टीकाकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।अभिनेत्री ने टीकाकरण की आवश्यकता की याद दिलाते हुए कहा, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और हमें एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।निकिता जल्द ही अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ आने वाली फिल्म रोटी कपड़ा एंड रोमांस में नजर आएंगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Nikita Rawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD