Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आधुनिक प्रौद्यौगिकी के द्वारा आवारा पशुओं की समस्या सुलझाएगी पंजाब सरकार

मुख्य सचिव के द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए ई-पोर्टल तैयार करने का आदेश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2021

Last updated on: Jun 30, 2021, 00:00 IST

आवारा पशुओं की समस्या का हल अब लोगों की उंगलियों पर होगा। इसके लिए सिर्फ बेसहारा पशु की तस्वीर ई-पोर्टल पर अपलोड करनी पड़ेगी और इसके बाद सम्बन्धित इंफोर्समैंट अमला ऐसे पशुओं को राज्य में बनाऐ गए कैंटल पाऊंडज में पहुंचाएगा।यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी, जो अपनी किस्म का अलग प्रयास है, जिसका मकसद आवारा पशुओं के बढ़ रहे खतरे को रोकना है।राज्य में बनाऐ गए कैंटल पाऊंडज का सामर्थ्य और शैड्डों की संख्या बढ़ाई जायेगी जिससे सार्वजनिक स्थानों और सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त किया जा सके।राज्य में से आवारा पशुओं के खतरे को दूर करने के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा सम्बन्धी मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन की अध्यक्षता अधीन हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया।मुख्य सचिव की तरफ से प्रशासनिक सुधार विभाग को ई-पोर्टल तैयार करने का आदेश दिया, जिस पर आवारा पशुओं की तस्वीर (जीओ -टैगिंग) अपलोड करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। यह तस्वीर हैडक्वाटर पर पहुँच जायेगी, जहाँ से यह तस्वीर अपने आप आवारा पशुओं को पकड़ कर ले जाने वाले सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुँच जायेगी।

आवारा पशु सम्बन्धी जानकारी मिलने पर इनको पकड़ने वाली टीम सभी जरुरी साजो-सामान के साथ सम्बन्धित क्षेत्र में जायेगी और उस पशु को पास केटल पाऊंडज में लेकर जायेगी और पशु को लाने सम्बन्धी जानकारी उस कैंटल पाऊंडज को चला रही सरकारी या निजी संस्था के अमले के साथ पहले ही साझा की जायेगी। पकड़े गए इस आवारा पशु की पशुओं के स्थानीय डाक्टर की तरफ से देखभाल की जायेगी और पशु के उचित पुनर्वास को यकीनी बनाने के लिए सम्बन्धित कैंटल पाऊंडज में अपेक्षित प्रबंध किया जायेगा। सम्बन्धित अधिकारी हर तस्वीर पर कार्यवाही करने के उपरांत कार्यवाही रिपोर्ट की जानकारी मुख्यालय को देने के लिए जिम्मेदार होंगे।मुख्य सचिव की तरफ से ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को राज्य के सभी 20 सरकारी कैंटल पाऊंडज में और शैड बनाने के निर्देश भी दिए गए।इसके इलावा उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को राज्य में ब्लाक स्तर पर 5 एकड़ क्षेत्रफल में छोटे केटल पाऊंडज खोलने सम्बन्धी योजना पर काम करने के लिए भी कहा।पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने मुख्य सचिव को बताया कि 10,024 पशु 20 सरकारी केटल पाऊंडज में रखे गए हैं, जिनमें इस समय पशुओं के लिए 77 शैड हैं।इस मीटिंग में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीमा जैन, स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव अजोए कुमार सिन्हा और राज्य सरकार के अन्य सीनियर अधिकारी भी शामिल थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD