Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सांसद मनीष तिवारी ने सिविल अस्पताल नवांशहर में ऑक्सीजन प्लांट किया लोकार्पित

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

नवांशहर , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में नए लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड, टोंसा के सहयोग से स्थापित किया गया यह ऑक्सीजन प्लाट 1 दिन में बड़े 30 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन का सामर्थ्य रखता है। पीसीए (प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन) तकनीक वाला यह प्लांट हवा में से ऑक्सीजन पैदा करके सीधी पाइपों के जरिए मरीजों के बिस्तरों तक पहुंचाएगा।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां मुकम्मल की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसी के तहत ही राज्य भर में ऐसे ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी हंगामी स्थिति में ऑक्सीजन की कोई कमी ना आए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मिशन फतेह के तहत कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने व इससे प्रभावित मरीजों की संभाल और बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु समय पर ये कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान जब देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी पाई गई थी, तो पंजाब में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी गई। 

इसके अलावा, जरूरी दवाओं और एल-3 बिस्तरों के प्रबंध करने के अलावा, डॉक्टरों व अन्य सहित स्टाफ की भी समय पर भर्ती करके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई गई।उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से नवांशहर का सिविल अस्पताल अब ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। जबकि इससे पहले बाहर से ऑक्सीजन मंगवानी पड़ती थी। उन्होंने कोविड महामारी की दूसरी लहर का असरदार ढंग से सामना करने और इस दौरान ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए प्रयासों की प्रशंसा की। इसके अलावा, उन्होंने जिले के डॉक्टरों और अन्य सेहत स्टाफ द्वारा कोविड के दौरान फ्रंटलाइन वरीयर बनकर लोगों की जानें बचाने के लिए निभाई भूमिका की भी सराहना की।इस अवसर पर विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, विधायक नवांशहर अंगद सिंह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन प्रो. एसएस मरवाहा, डिप्टी कमिश्नर डॉ शेना अग्रवाल, एसएसपी अलका मीना, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव करुणेश गर्ग, सिविल सर्जन डॉ गुरदीप सिंह कपूर, सन फार्मा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ अजादार एच खान, एसोसिएटिड वाइस प्रधान खीमानन्द शर्मा, एचआर हेड सुरेंद्र तुरान, डीजीएम नरेंद्र अहूजा, सीएसआर सुरजीत चेची, वातावरण इंजीनियर रूपनगर अनुराधा शर्मा, तकनीकी माहिर इंजीनियर दविंद्रजीत सिंह, मार्केट कमेटी नवांशहर के चेयरमैन चमन सिंह भानमाजरा, सहायक सिविल सर्जन डॉ जसदेव सिंह, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ राकेश चंद्र, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ हरप्रीत सिंह, एसएमओ नवांशहर डा मनदीप कमल, तेजेंद्र कौर, युवा नेता सुखविंदर सिंह धावा, रोहित चोपड़ा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD