Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विदेशी टीकों को लेकर उच्चतम स्तर पर प्रयास किए जा रहे: केन्द्र

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2021

Last updated on: Jun 27, 2021, 00:00 IST

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि वह विदेशी कोविड के टीके खरीदने के लिए उच्चतम स्तर पर राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास कर रहा है। केंद्र ने शीर्ष अदालत में 380 पन्नों के एक हलफनामे में कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता को और बढ़ाने और विदेशी निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए, भारत के भीतर विदेशी टीकों के उपयोग के लिए नियामक प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया गया है। केंद्र ने बताया कि कोविड-19 के वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) ने सिफारिश की है कि कोरोना टीके, जिन्हें विदेशों द्वारा विकसित किया गया है और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित उपयोग के लिए आपातकालीन स्वीकृति भी दी गई है, उसको भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी जा सकती है। इस सूची में यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, जापान या डब्ल्यूएचओ (आपातकालीन उपयोग सूची) में सूचीबद्ध है। केंद्र ने तर्क दिया कि टीकाकरण अभियान को बढ़ावा मिलेगा यदि यह भारत के बाहर उपलब्ध टीकों जैसे फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्न आदि के टीकों की खरीद के अपने प्रयासों में सफल होता है।  हलफनामे के अनुसार, "यह प्रस्तुत किया जाता है कि इन टीकों की खरीद के उद्देश्य से विदेश में, देश में सर्वोच्च राजनीतिक कार्यकारी के स्तर पर और उच्चतम राजनयिक स्तर पर भी प्रयास जारी हैं।" विदेशी वैक्सीन निमार्ताओं ने क्षतिपूर्ति दिए जाने के बाद ही विश्व स्तर पर अपने कोविड-19 टीकों की आपूर्ति की है। हालांकि, भारत ने अभी तक किसी वैक्सीन निमार्ता को क्षतिपूर्ति नहीं दी है। क्षतिपूर्ति क्षति या हानि के लिए बीमा क्षतिपूर्ति का एक व्यापक रूप है। कानूनी तौर पर, यह नुकसान के लिए देयता से छूट को संदर्भित करता है। फाइजर और मॉडर्न कानूनी सुरक्षा प्राप्त करने के लिए उन देशों से क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं जहां वे टीकों की आपूर्ति करते हैं। इसका अर्थ है कि टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल घटना के कारण कंपनियों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। फाइजर ने यूके और यूएस में क्षतिपूर्ति प्राप्त की है। कथित तौर पर, भारत क्षतिपूर्ति अनुरोध की जांच कर रहा है और यह इन निमार्ताओं द्वारा मांगे गए कानूनी संरक्षण को अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने के लिए प्रदान कर सकता है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD