Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल दिया

 Bandaru Dattatreya, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Onkar Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Jun 2021

Last updated on: Jun 25, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जनजातीय क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित योजनाएं शुरू करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।राज्यपाल ने आज राजभवन में प्रदेश के जनजातीय जिलों के विभिन्न विषयों को लेकर जनजातीय विकास एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त काजा, आवासीय आयुक्त पांगी और एडीएम भरमौर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।बैठक में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सभी स्वीकृत मामलों में नौतोड़ भूमि के पट्टों के आवंटन एवं अनुवर्ती कार्यवाही, प्रवासी चरवाहों, चारागाहों, चोरी के मामलों और रास्ते के अधिकार से संबंधित समस्याओं सहित उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किये जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम जिला स्तर पर विशेषज्ञों की तैनाती की जाए ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को शिमला या अन्य जगहों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य ढांचे के सुधार और आधुनिकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी एजेंसियों की सेवाएं ली जा सकती हैं, जो तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दें।जनजातीय विकास विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत घणाहट्टी के निकट घरोग में जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण का मामला वन विभाग के पास लंबित है। उन्होंने अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) डा. सविता शर्मा ने स्वीकृति के लिए लंबित भूमि आवंटन के लंबित मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा ने जनजातीय क्षेत्रों में प्रदान की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास सी.पी. वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।अतिरिक्त पीसीसीएफ राजेश इक्का भी बैठक में उपस्थित थे।उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, अतिरिक्त उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल, उपमण्डलाधिकारी लाहौल राजेश भंडारी, आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह, एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह, एडीसी काजा ज्ञान सागर नेगी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Onkar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD