Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से कृषि अर्थव्यवस्था खतरे में : सुखबीर सिंह बादल

जसप्रीत कौर लौंगिया खरड़ नगर कमेटी की अध्यक्ष नियुक्त की गई

 Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Jaspreet Kaur Longia, Kharar, Kharar Municipal Committee, Ranjit Singh Gill, Prof Prem Singh Chandumajra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 25 Jun 2021

Last updated on: Jun 25, 2021, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि राज्य में धान की फसल बड़े पैमाने पर बिजली की कटौती करने पर तथा अपर्याप्त नहरी पानी के कारण फसलों के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।अकाली दल अध्यक्ष ने यहां खरड़ नगर कमेटी की अध्यक्ष -जसप्रीत कौर लौंगिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी क्षेत्र प्रभारी रंजीत सिंह गिल तथा पूर्व सांसद प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी उपस्थित थे। उन्होने नई टीम को कांग्रेस सरकार की बदसलूकी के बावजूद, शिरोमणी अकाली दल की अगुवाई वाली नगरपालिका कमेटी का गठन करने के लिए बधाई दी। उन्होने यह भी घोषणा की कि एक बार शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनते ही यह कस्बे में सिविल अस्पताल, बस स्टैंड और स्टेडियम के निर्माण के अलावा खरड़ के लिए कजौली वाटर वक्र्स से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ  कुर्सी के लिए अंतकर्लह में  लगा हुआ है। उन्होने कहा कि किसानों को बड़ी मुश्किल से चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, और वादा किए गए आठ घंटे बिना रूके बिजली की आपूर्ति न करने के कारण मालवा क्षेत्र में धान की फसल का खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है।

सरदार बादल ने कहा कि किसानों को परेशानी हो रही है , मुख्यमंत्री गांधी परिवार को खुश करने में व्यस्त है, और उन्होने राहुल गांधी को शीर्ष अकाली दल नेतृत्व को झूठे मामलों में फंसाने के लिए उनका निर्देश स्वीकार कर लिया है। ‘ पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पुरानी सिट से हटाने के बाद नई सिट बनाई गई है, परंतु यह राज्य विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों को शामिल किए जाने के तरीके से यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीति से प्रेरित है’। उन्होने कहा कि जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल  से पूछताछ की गई उससे स्पष्ट हो गया है कि सर्तकता निदेशक बीके उप्पल और सलाहकार बीआईएस चहल, जोकि इनके साथ काम करते थे, की एसआईटी जांच की निगरानी कर रहे हैं’।अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार तथा घोटाले ही हुए हैं तथा यह पंजाब को उन्नति में पीछे की ओर ले गई है हैं। उन्होने घोषणा की कि एक बार शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनते ही 2022 में राज्य सरकार का गठन किया गया तो वह सभी घोटालों की जांच का आदेश देगा और अपराधियों को सजा दिलाएगा।मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में कांग्रेस विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे को राष्ट्र के लिए सेवा करने के लिए अनुकंपा के आधार पर पुलिस की नौकरी दी थी, उन्हे इस मुददे पर सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र पर विचार करना चाहिए’। ‘ पत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था स्वर्गीय सतनाम बाजवा तस्करी से जुड़े एक गैंगवार में मारे गए थे’।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Jaspreet Kaur Longia , Kharar , Kharar Municipal Committee , Ranjit Singh Gill , Prof Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD