Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड वैक्सीन की कम स्पलाई ने पंजाब में टीकाकरण मुहिम को प्रभावित किया : बलबीर सिंह सिद्धू

स्वास्थ्य मंत्री ने भारत सरकार को कम-से-कम 2 लाख वैक्सीन प्रति दिन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Sputnik V, Pfizer, Astra Zeneca, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2021

Last updated on: Jun 24, 2021, 00:00 IST

देश में कोरोना की तीसरी संभावी लहर की दस्तक से पहले सभी के द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक के टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए संभव यत्न किये जा रहे हैं, परन्तु भारत सरकार से पंजाब में कोविड-19 टीकों की कम सप्लाई के कारण टीकाकरण मुहिम काफ़ी प्रभावित हुई है।यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोविड टीके की असंतुलित सप्लाई ने बड़े स्तर पर टीकाकरण की रफ़्तार को धीमा कर दिया है जबकि पंजाब के पास प्रति दिन तीन लाख लोगों को टीका लगाने की क्षमता वाला बुनियादी ढांचा मौजूद है।स. सिद्धू ने कहा कि टीकाकरण के आंकड़ों से पता चला है कि भाजपा शासित राज्यों जैसे कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में टीकाकरण मुहिम की रफ़्तार कई गुणा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 20 जून से पहले मध्य प्रदेश में औसतन प्रति दिन टीकाकरण 1.75 लाख था और 21 जून को यह संख्या आश्चर्यजनक ढंग से बढक़र 17 लाख हो गया और जोकि कुल 9 गुणा वृद्धि बनती है और केंद्र द्वारा राज्यों को वैक्सीन के आवंटन में किये जा रहे पक्षपात को उजागर करता है।श्री सिद्धू ने कहा कि मध्य प्रदेश प्रति दिन 1,70,000 ख़ुराक प्राप्त कर रहा है जबकि पंजाब को 1 जून से 24 जून तक सिर्फ़ 16 लाख ख़ुराकें ही प्राप्त हुईं। राज्यों के बीच माँग और आपूर्ति के बीच का अंतर चिंता का विषय है और टीकों का समान आवंटन लोगों की कीमती जान बचाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण मुहिम की सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इसी तरह हरियाणा जैसे राज्य में अतिरिक्त सप्लाई के कारण टीकाकरण में 7.14 गुणा की वृद्धि हुई है और कर्नाटक में यह वृद्धि 5.50, आसाम में 5, उत्तराखंड में 3.80, हिमाचल प्रदेश में 3, उत्तर प्रदेश में 2.29 और गुजरात में 2.5 गुणा है।उन्होंने आगे बताया कि टीकाकरण मुहिम की सफलता मुख्य तौर पर टीकां की सप्लाई पर निर्भर करती है। मई महीने में पंजाब को टीकों की सिर्फ़ 17 लाख ख़ुराकें ही प्राप्त हुई थीं जोकि बहुत कम संख्या बनती है जबकि भारत सरकार द्वारा जून महीने में 21 लाख ख़ुराक देने का भरोसा दिया गया था। परन्तु अब तक केंद्र सरकार ने सिर्फ़ 16 लाख ख़ुराकें ही मुहैया करवाई हैं जो दिखाता है कि टीकों की सीमित सप्लाई पंजाब में टीकाकरण मुहिम को बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है।टीकों की सप्लाई में असमानता के मुद्दे को उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने भारत सरकार को कहा कि वह पंजाब को कमस-से-कम 2 लाख टीके प्रति दिन की सप्लाई को यकीनी बनाए जिससे कोरोना वायरस की तीसरी लहर की दस्तक से पहले निश्चित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Sputnik V , Pfizer , Astra Zeneca , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD